{"_id":"59fcd4254f1c1b78548bac10","slug":"showcasing-will-be-held-from-january-20-to-february-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जनवरी से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएगी नुमाइश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जनवरी से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएगी नुमाइश
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
20 जनवरी से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएगी नुमाइश
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी 20 जनवरी से नौ फरवरी तक नुमाइश मैदान में आयोजित की जाएगी। नुमाइश कमेटी ने इसके लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए कमेटियों का गठन कर लिया है। इस बार 25 वर्ष तक के साहित्यकार एवं लेखन के क्षेत्र में अग्रणी युवा भी नीरज शहरयार पुरस्कार पा सकेंगे। वैरायटी शो पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तो राजनैतिक दलों के शिविर भी प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।
नुमाइश के प्रभारी एवं एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि अब तक न्यूनतम 50 वर्ष या इससे अधिक आयु के साहित्यकारों को प्रतिष्ठित नीरज शहरयार पुरस्कार के लिए पात्र माना जाता था। इस बार निर्णय लिया गया है कि 25 वर्ष या इससे अधिक आयु के साहित्यकार एवं लेखन में अग्रणी व्यक्ति इस पुरस्कार के पात्र होंगे। तय किया गया है कि चूंकि कृष्णांजलि एवं कोहिनूर मंच कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त हैं। अत: मुक्ताकाशीय रंगमंच पर कार्यक्रम न कराए जाएं।
राजनैतिक दलों को शिविर लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यही नहीं शांति व्यवस्था कायम रखने एवं शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए वैरायटी शो प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। नुमाइश की स्मारिका इस बार डिजीटल होगी। इसका खाका खींचा जा रहा है। कुछ कमेटियों का पुनर्गठन डीएम की अध्यक्षता में किया जाएगा। बाकी कमेटियां गठित कर ली गई हैं। सभी कमेटियों से व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव मांगे गए हैं।