फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Show wisdom in shopping on Diwali, there will be savings

दीपावली पर खरीदारी में दिखाएं समझदारी, होगी बचत

Thu, 20 Oct 2022 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Show wisdom in shopping on Diwali, there will be savings
मामू भांजा बाजार में स्थित एक दुकान में फैंसी झूमर की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
धनतेरस और दीपावली पर खरीदारी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बाजार तैयार हैं। बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, घरेलू उपकरण (फ्रिज, टेलीविजन, वॉशिंग मशीन) से लेकर कार, मोटरसाइकिल पर भारी छूट दे रही हैं।
विज्ञापन

बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां कार और घर के लोन पर आकर्षक ऑफर देने के साथ ही सस्ती ब्याज दर पर ऋण मुहैया करा रहे हैं। ऐसे में आप इस मौके का समझदारी से इस्तेमाल कर छोटे से लेकर बड़े सपने तक पूरा करने के साथ सामान की खरीदारी पर बड़ी बचत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

कंपनियां ज्यादातर वस्तुओं पर 30 से 50 फीसदी की छूट दे रही हैं। ऑटो और मोटरसाइकिल कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए खरीदारों को विशेष ऑफर दे रही हैं। बड़ी कार कंपनियां 30 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही हैं। यह छूट मॉडल के अनुसार मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड पर भी ऑफर
क्रेडिट कार्ड से सामान खरीदने को बैंक और रिटेल स्टोर काफी बढ़ावा दे रहे हैं। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए बैंक इसके साथ कई और सुविधा भी दे रहे हैं। कई प्रमुख बैंकों ने ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ करार किया है, जो ऑनलाइन खरीदारी पर ईएमआई द्वारा पेमेंट करने की सुविधा दे रही हैं।
आप क्रेडिट कार्ड पर व्यक्तिगत ऋण भी बिना किसी कागजी दस्तावेज पूरा किए लिये जा सकता है। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको वहां पर भी ईएमआई से भुगतान का ऑप्शन क्लिक करने को मिलता है।
ऐसे करें बचत
- बाजार जाने से पहले खर्चों के लिए बजट बना लें। इससे आपको फैसले सही तरीके से लेने में सहूलियत होगी कि क्या खरीदना है और क्यों खरीदना है?
- सामान और बजट बनाने के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन के बारे में जानकारी कर लें कि कौन सा ब्रांड लेना सही होगा और कहां से अधिक बचत होगी? इसका ब्योरा तैयार करें।
- ऑनलाइन शॉपिंग की धूम है, मगर घर बैठे सामान मंगाने से पहले यह जरूर सोच लें कि कौन सा सामान ऑनलाइन मंगाना सही होगा, किस सामान को बाजार से लेना बेहतर होगा?
- डाउनपेमेंट पर मुफ्त सहायक उपकरण के बजाय जीरो प्रतिशत ईएमआई जैसे विकल्प का चयन लाभदायक हो सकता है।
- सेल का बोर्ड देख कर भागे-दौड़े न चले जाएं। कई बार सेल के लालच में महंगे सामानों की खरीदारी हो जाती है, इसलिए फैसला लेने से पहले सही-गलत का आकलन करें।
- ऑनलाइन से ऑफलाइन बाजार में त्योहारी बिक्री चल रही है। इनमें सस्ते दामों पर चीजों की बिक्री का दावा किया जा रहा है। कभी भी खरीदारी इसलिए न करें कि सेल लगी है। हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी करें।

- त्योहार की शॉपिंग के दौरान मनी बैक, एक्सचेंज या रिटर्न पॉलिसी के बारे में जानकारी हासिल कर ही खरीदारी करें।
- त्योहारी सीजन में ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड से खरीदारी इस भरोसे कर लेते हैं कि बोनस मिलेगा, उससे क्रेडिट कार्ड का बिल चुका देंगे। यह अच्छी आदत नहीं है। कभी भी भविष्य की कमाई पर खर्च नहीं करनी चाहिए। इससे आपकी वित्तीय स्थिति कमजोर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed