फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Show it by getting it built in 12 thousand, that too the toilet of the poor

12 हजार में बनवाकर दिखाओ, वो भी गरीब का शौचालय

Fri, 04 Nov 2022 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Show it by getting it built in 12 thousand, that too the toilet of the poor
गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार जहां स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत अभियान चला रही है, वहीं सरकारी योजना के जरिए शौचालय बनाने के लिए जो रकम दी जा रही है वह इतनी कम है कि उसमें औसत शौचालय का निर्माण हो पाना बेहद मुश्किल है। बाजार में सीमेंट, गिट्टी, बालू, बदरपुर, सरिया आदि के दाम आसमान पर है। ईंट भट्ठे से ईंट लाने में भी लाभार्थियों को नाकों चने चबाना पड़ रहा है। ग्रामीण भी मुश्किल में हैं कि आखिर 12 हजार रुपये में कैसे शौचालय बन पाएगा ? इसके चलते जिले में दर्जनों गांवों में लाभार्थियों के शौचालय का निर्माण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

सरकार की योजना में उन परिवारों में शौचालय का निर्माण किया जाना है, जहां अब तक शौचालय नहीं हैं। गांवों को ओडीएफ बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। शौचालय निर्माण को दी जा रही धनराशि इतनी कम है कि ग्रामीणों का दिमाग चकराने लगा है। महंगाई बढ़ती चली जा रही है। बिल्डिंग मैटेरियल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में मेहनतकश परिवार जो दो वक्त की रोटी ही मुश्किल से कमा पाते हों वे 12 हजार रुपये में आखिर कैसे शौचालय बनवाएंगे? वह भी तब जब उन्हें पहली किस्त छह हजार रुपये की मिलती है। शौचालय का पूरा निर्माण होने के बाद ही दूसरी किस्त में छह हजार रुपये मिलते हैं। ऐसे में एक सामान्य मजदूर शौचालय बनवाने के लिए कहां से पैसा उधार लेकर आए ? जरा सोचिए एक शौचालय बनवाने के लिए कम ये 800 ईंट जिसकी कीमत करीब छह हजार रुपये है। इसके बाद 60 वर्ग फुट गिट्टी, बालू, बदरपुर, तीन बोरी सीमेंट, सरिया, पाइप, सीट, नल-टंकी, जंगला, दरवाजा, दो गड्ढों की खोदाई की न्यूनतम आवश्यकता होती है। इन सब पर करीब तीन हजार रुपये की मजदूरी तय है। खनन पर प्रतिबंध के बाद बालू, बदरपुर की कीमतें बढ़ गई हैं। सरकार से केवल 12 हजार रुपया मिल रहा है। ऐसे में शौचालय निर्माण पर कम से कम 18-20 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। इस धनराशि से केवल वही परिवार शौचालय निर्माण करा सकता है जिसके पास स्वयं इस पैसे के मिलने के बाद पैसा लगाने की व्यवस्था हो।
विज्ञापन

सरकार गांवों को शौचमुक्त बनाने को प्रयासरत है। इस क्रम में गांवों में शौचालय (इज्जतघर) बनवाने के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में दो किस्तों में छह-छह हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। लाभार्थी को शौचालय निर्माण में शेष राशि खुद खर्च करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धनंजय जायसवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed