फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   shot the farmer guarding the crop on the field

अलीगढ़ : खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान को गोली मारी

Mon, 07 Mar 2022 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
shot the farmer guarding the crop on the field
शनिवार की रात करीब दस बजे गांव करसुआ में अपनी फसल की रखवाली कर रहे एक किसान को किसी ने गोलीमारदी। गोली दाहिने हाथ के बगल वाले हिस्से को छूटे हुए निकल गई। इससे किसान लहूलुहान हो गया। घटना होते ही वह भागते हुए थाने पहुंचा और जानकारी दी। पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव करसुआ निवासी अमन पुत्र सोरन उपाध्याय छुट्टा पशुओं से अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच किसी ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वह सीधे थाने की ओर भागे। लहूलुहान हालत में पहुंचे व्यक्ति को देखकर थाने में बैठे दीवान ने तत्काल थाना प्रभारी को जानकारी दी। इसके बाद घायल को पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

बताते हैं कि घायल के पिता सोरन उपाध्याय पुत्र रामरूप ने दो विवाह किए थे। पहली पत्नी अंगूरी देवी से दो बेटे सुरेश और भगवान स्वरूप उर्फ मूला हैं। अंगूरी देवी की बीमारी से मौत होने पर उन्होंने दूसरी शादी सरोज देवी से की जिनसे दो बेटे अमन और देवेंद्र हैं। सोरन के पास पचास बीघे जमीन थी जिसमें 16 बीघे जमीन देवेंद्र के नाम वसीयत कर दी। 4 बीघा जमीन भगवान स्वरूप के नाम कर दी। इसके बाद 24 जनवरी को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed