{"_id":"61d5faeeb953d65cc356b363","slug":"shops-will-not-open-after-10-pm-in-the-exhibition-aligarh-news-ali282408226","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः नुमाइश में रात 10 बजे के बाद नहीं खुलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः नुमाइश में रात 10 बजे के बाद नहीं खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पिछले दो दिन में ही कोरोना केसों की संख्या 50 के पार पहुंच गई है। इससे चिंतित जिला प्रशासन ने अब सख्ती बरतने का फैसला किया है। कोरोना की रोकथाम के लिए जिले में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। शिफ्ट वाइज उनके सहायकों की भी सहयोग के लिए ड्यूटी निर्धारित की गई है। उधर आज से जिले में नाइट कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ाई जा रही है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। नुमाइश के आयोजन भी रात 10 बजे तक ही होंगे। बाजार में दुकानें भी इसी समय पर बंद होंगी। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कोरोना की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी, प्रभारी एवं सहायकों की नियुक्त की है। शासन के निर्देश पर शहर और देहात में निगरानी समितियों को सक्रिय करने के साथ ही जिला कोरोना कंट्रोल रूम को 24 घंटे के लिए एक्टिव कर दिया गया है। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि शासन से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नुमाइश का आयोजन अब रात 10 बजे तक ही होगा। सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासनिक टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन सेवाओं को इससे पूरी तरह से मुक्त रखा गया है।
नोडल प्रभारियों की तैनाती
कोरोना के बढ़ते केसों व उनकी रोकथाम के लिए डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन डीपी पाल को दीनदयाल अस्पताल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट व तहसीलदार कोल को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। मलखान सिंह जिला अस्पताल में एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल व सहायक प्रभारी अधिकारी एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार को बनाया गया है। अतरौली में एसडीएम अतरौली को नोडल व तहसीलदार अतरौली को सहायक प्रभारी बनाया गया है। जेएन मेडिकल कॉलेज में एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल व सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में एसीएम प्रथम की तैनाती की गई है । कलेक्ट्रेट स्थित कोरोना कंट्रोल रूम में आठ-आठ घंटे शिफ्ट वाइज कर्मचारी एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।