फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shops seal, BSP leaders opened in Shamshad market

शमशाद मार्केट में नगर निगम ने दुकानें की सील , बसपा नेताओं ने खुलवाई

Thu, 28 Mar 2019 01:22 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 28 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Shops seal, BSP leaders opened in Shamshad market
सील की गई दुकानों को लेकर िनगम कर्मचारियों से नोकझोंक करते बसपा जिलाध्यक्ष - फोटो : Amar Ujala
शमशाद मार्केट स्थित 40 दुकानों की सील तोड़ गई। दुकानों के तालों पर मंगलवार रात नगर निगम के कर्मचारियों ने सील लगा दी थी। दरअसल, इन दुकानों पर लाखों का बकाया है। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तब तालों पर सील देखकर सब अचंभित हो गए।

दुकानदारों का कहना है कि दुकानें वक्फ की संपत्ति है और मुतवल्ली दुकानदारों से किराया वसूल करते हैं। यदि नगर निगम को किसी भी तरह की कार्रवाई करनी थी तो नियमानुसार नोटिस देने चाहिए थे। आचार संहिता में दुकानदारों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। दुकानें सील होने की सूचना गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान को दी गई। 
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव व बसपा के मंडल जोन कोआर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप को दी। तिलकराज यादव अपनी टीम के साथ शमशाद मार्केट पहुंचे। सील तोड़ने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तिलकराज यादव और रणवीर सिंह कश्यप की नगर निगम के कर्मियों से बहस हुई। काफी देर तक बहस होने के बाद मेयर को फोन किया गया। मेयर मो. फुरकान ने हस्तक्षेप किया तब दुकानों की सील तोड़ी गई और दुकानदारों ने दुकानें खोलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed