फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shopkeepers weighing boxes along with sweets

मनमानी: मिठाई के साथ डिब्बा भी तौल रहे दुकानदार, ऐसा हो आपके साथ तो इस नंबर पर कर दें कॉल

Tue, 15 Oct 2024 11:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 11:20 AM IST
सार

दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर मिठाई की कीमत में डिब्बे की बिक्री कर रहे हैं। इस तरह ग्राहकों के साथ खुलेआम ठगी की जा रही है। हालांकि इसे रोकने के लिए बांट माप विभाग ने कमर कस ली है। मिठाई विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी है कि यदि मिठाई के साथ डिब्बे की कीमत वसूली गई तो सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Shopkeepers weighing boxes along with sweets
डिब्बे में मिठाई रखता दुकानदार का प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली उत्सव पर मिठाई के कारोबार ने जोर पकड़ लिया है। ग्राहकों ने अभी से मिठाई की बुकिंग शुरू कर दी है तो मिठाई विक्रेताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवरात्र के बाद से ही मिठाई की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है। मिठाई की पैकिंग के लिए आकर्षक डिब्बे तैयार कराए गए हैं। दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर मिठाई की कीमत में डिब्बे की बिक्री कर रहे हैं। इस तरह ग्राहकों के साथ खुलेआम ठगी की जा रही है। हालांकि इसे रोकने के लिए बांट माप विभाग ने कमर कस ली है। मिठाई विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी है कि यदि मिठाई के साथ डिब्बे की कीमत वसूली गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मिठाई के साथ डिब्बे की कीमत वसूलने को लेकर हर साल त्योहारी सीजन में शिकायतें की जाती है। आमतौर पर ग्राहक दुकान पर पहुंचकर डिब्बे में मिठाई लेकर चला जाता है। ग्राहक इस पर कम ध्यान देता है कि डिब्बे का वजन 50 से 200 ग्राम तक होता है। ऐसे में वह मिठाई की कीमत में डिब्बा खरीदता है। कई बार शिकायतें होने पर बांट माप अभियान चलाता है तो दुकानदारों की मनमानी सामने आती है। 
विज्ञापन


अचल तालाब निवासी विकास ने बताया कि मिठाई की कीमत बहुत ज्यादा होती है, जबकि डिब्बे की कीमत बहुत कम। ऐसे में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए दुकानदार डिब्बे में मिठाई देते हैं। हाथरस अड्डा निवासी आशुतोष ने बताया कि मिठाई दुकानदारों की मनमानी पर लगाम लगानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार पर लगेगा पांच हजार जुर्माना

ग्राहक को पूरी कीमत के साथ पूरा सामान लेने का अधिकार है। अगर पैसे पूरे लेने के बाद भी सामान पूरी मात्रा में नहीं दिया जाता तो ग्राहक इसकी शिकायत संबंधित विभागीय अधिकारी को कर सकता है। विधिक माप अधिनियम 2009 की धारा 30 के तहत दुकानदार पर पांच हजार तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

इन इलाकों में हैं मिठाई की दुकानें
सेंटर प्वाइंट, मदारगेट, रामघाट रोड, सासनीगेट, जीटी रोड, गांधी पार्क बस स्टैंड, नौरंगाबाद, जयगंज, खिरनीगेट, अचलताल, सराफा बाजार, रेलवे रोड

आकर्षक डिब्बा लेने पर देनी होगी कीमत
मिठाई और ड्राई फ्रूट्स की पेकिंग आकर्षक डिब्बों में की जाने लगी है। इन डिब्बों का वजन 200 ग्राम और उससे भी अधिक हो सकता है। ऐसी स्थिति में ग्राहक आकर्षक डिब्बे लेना चाहते हैं। इस संबंध में बांट माप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि ग्राहक आकर्षक डिब्बा लेना चाहते हैं तो डिब्बे की कीमत अलग से दे सकते हैं।

इस नंबर पर करें शिकायत
मिठाई की कीमत में डिब्बे की बिक्री होने की शिकायतें त्योहारी सीजन में मिलती हैं। इसे रोकने के लिए दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि इस तरह के मामले सामने आए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर ग्राहक मोबाइल नंबर 8189094146 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।- प्रमोद कुमार, बांट माप निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed