{"_id":"67e4f11b5144c4d6370493e1","slug":"shopkeepers-are-giving-offers-to-clear-the-stock-of-liquor-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शराब का स्टॉक खपाने के लिए ऑफर दे रहे दुकानदार, दे रहे एक के साथ एक फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शराब का स्टॉक खपाने के लिए ऑफर दे रहे दुकानदार, दे रहे एक के साथ एक फ्री
Thu, 27 Mar 2025 12:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:03 PM IST
सार
शराब और बियर के दुकानदारों को 31 मार्च तक अपना स्टॉक खत्म करना है। दुकानदार इसके लिए अपने ग्राहकों को ऑफर भी दे रहे हैं। अंग्रेजी शराब की दुकान पर एक के साथ एक फ्री के ऑफर की जानकारी मिलते ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
शराब
- फोटो : Freepik
विस्तार
31 मार्च को शराब और बियर की दुकान का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बचे हुए स्टॉक को कम कीमत में बेचने के लिए दुकान मालिक जुटे हैं। 26 मार्च को शहर के मथुरा रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर एक के साथ एक फ्री के ऑफर की जानकारी मिलते ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
दुकान के बाहर लंबी कतार लग गई। जानकारी मिले ही आबकारी विभाग की टीम पहुंच गई। मार्च माह समाप्त होने में महज पांच दिन बचे हैं। 31 मार्च तक पूरा स्टॉक निपटाना है। शराब का स्टॉक बचा तो आबकारी विभाग जब्त कर लेगा। स्टॉक को खपाने के लिए कई दुकानों पर शराब के दामों में छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
तुर्कमान गेट, खैर रोड, रामघाट रोड सहित अन्य कई क्षेत्रों में अंग्रेजी शराब दुकानों पर दामों में छूट के बैनर लगाए गए हैं। इन दुकानों पर बोतल पर 100 रुपये, हाफ पर 50 रुपये व क्वार्टर पर 20 रुपये तक की छूट दी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी यह खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन