फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shobha Ytara in Aligarh on Dr. Ambedkar birth anniversary

डॉ आंबेडकर जन्मोत्सव: आज निकलेगी शोभायात्रा, दोपहर 12 बजे से अलीगढ़ शहर में डायवर्ट रहेगा यातायात

Tue, 14 Apr 2026 10:10 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 14 Apr 2026 10:10 AM IST
सार

अलीगढ़ में शोभायात्रा के दौरान दोपहर 12 बजे से बौनेर तिराहा, ओजोन कट, सारसौल, क्वार्सी, सासनी गेट आदि प्रमुख चौराहों से शहर में आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन, सिटी बस सहित अन्य प्रकार की सभी बसें प्रतिबंधित रहेंगी। सभी वाहन बाईपास से ही गुजरेंगे।

विज्ञापन
Shobha Ytara in Aligarh on Dr. Ambedkar birth anniversary
आंबेडकर जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. बीआर आंबेडकर शोभायात्रा 14 अप्रैल को निकाली जाएगी। इसके लिए अलीगढ़ शहर में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध के साथ-साथ यातायात भी डायवर्ट किया गया है। लागू डायवर्जन के अनुसार दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक शहर में भारी वाहनों व बसों तक का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी यातायात प्रवीन कुमार ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करने की अपील की है।

विज्ञापन


लागू डायवर्जन के अनुसार शोभायात्रा आंबेडकर पार्क घंटाघर से शुरू होकर कठपुला, रसलगंज चौराहा, सराय हकीम, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरूमल की प्याऊ चौराहा, मांमू भान्जा, आगरा रोड, शीशियापाड़ा, दुबे का पड़ाव, डीएस कालेज के सामने समाप्त होगी।
विज्ञापन


तय किया गया है कि दोपहर 12 बजे से बौनेर तिराहा, ओजोन कट, सारसौल, क्वार्सी, सासनी गेट आदि प्रमुख चौराहों से शहर में आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन, सिटी बस सहित अन्य प्रकार की सभी बसें प्रतिबंधित रहेंगी। सभी वाहन बाईपास से ही गुजरेंगे। इसके अलावा दोपहर एक बजे से आंतरिक डायवर्जन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आंतरिक डायवर्जन

  • तहसील तिराहा / मसूदाबाद चौराहे से रसलगंज की तरफ जाने वाले हल्के वाहनों प्रतिबंधित।
  • शोभायात्रा शुरू होने पर रसलगंज चौराहे से कठपुला-सुभाष चौक मार्ग पर दोनों ओर हल्के वाहन प्रतिबंधित।
  • शोभायात्रा सराय हकीम पहुंचने पर रसलगंज से बारहद्वारी मार्ग पर आने जाने वाले हल्के वाहन प्रतिबंधित।
  • मामूभांजा व मीरूमल से बारहद्वारी की ओर आने जाने वाले हल्के वाहन प्रतिबंधित।
  • शोभायात्रा के दुबे पड़ाव पहुंचने पर रामघाट रोड से व मदारगेट आने जाने वाले हल्के वाहन प्रतिबंधित।
  • शोभायात्रा के डीएस कालेज पर पहुंचने पर एटाचुंगी से कम्पनीबाग चौराहा के बीच हल्के वाहन प्रतिबंधित।
  • शोभायात्रा के जिला अस्पताल रोड से गुजरते समय रसलगंज से बारहद्वारी तक नो ट्रैफिक जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed