फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shift to temple coming between highway villagers gladly welcomed the decision

अलीगढ़: हाईवे के बीच आ रहे मंदिर को ऐसे किया शिफ्ट, ग्रामीणों ने खुशी से किया फैसले का स्वागत

Sat, 30 Jan 2021 05:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Jan 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Shift to temple coming between highway villagers gladly welcomed the decision
हाईवे के बीच में आ रहे मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-दिल्ली हाईवे (एनएच-91) पर अकराबाद के गांव सिहोर स्थित बंबा के पास बने मोहकम बाबा के मंदिर और समाधि को हाईवे चौड़ीकरण के चलते शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही पुराने हनुमान मंदिर को भी शिफ्ट किया गया है। एसडीएम कोल अनीता यादव ने पूजा-अर्चना के बाद शिफ्ट किया। गांववालों ने भी इस मौके पर खुशी और उत्साह जाहिर किया।
विज्ञापन

  
एसडीएम कोल अनीता यादव ने बताया कि मोहकम बाबा मंदिर और समाधि के साथ ही पुराने हनुमान मंदिर को जसरथपुर ग्राम में हवन पूजन के बाद शिफ्ट किया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर एनएच-91 का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके बीच में ग्राम सिहोर पर मोहकम बाबा का मंदिर व समाधि आ रही थी, जिन्हें आज जशरथपुर में विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना के साथ शिफ्ट किया। ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ इस फैसले का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed