फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shawls hours waited freedom fighter

घंटों शॉल का इंतजार करते रहे स्वतंत्रता सेनानी

Mon, 01 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की लापरवाही के कारण उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के सदस्य व्यथित एवं खिन्न नजर आए। रविवार को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि नाट्यशाला में संगठन का सम्मेलन आयोजित किया गया। दो बजे तक कार्यक्रम का समापन होना था।
विज्ञापन


इसमें स्वतंत्रता सेनानी एवं उनकी विधवाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाना था। दो बजे तक प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आयोजक को शॉल एवं अन्य जरूरी चीजें नहीं उपलब्ध कराई गई। बाद में आयोजकों ने विवश होकर शीर्ष अधिकारी को फोन लगाया तो करीब दो बजे शॉल भेजा गये।
विज्ञापन


 इसकी वजह से कार्यक्रम निर्धारित समय से बहुत देरी से शुरू हो सका। सम्मेलन की अध्यक्षता बलिया के स्वतंत्रता सेनानी राम विचार पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता एवं एडीएम सिटी अवधेश तिवारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन विनोद सविता एवं जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। संगठन के नेताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में सेनानियों के उल्लेखनीय भूमिका का स्मरण किया। एडीएम सिटी ने कहा कि किसी भी उत्तराधिकारी को प्रमाण पत्र बनाने में कोई परेशानी हो तो वह सीधे आकर मिले।


हर संभव सहयोग करेंगे। विनोद सविता ने कहा कि वे लोग समय निर्धारित कर ले। मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं का समाधान कराएंगे। इस मौके पर शशि राय, राजकुमार पचौरी, मनोज कुमार शर्मा, रंजीत सिंह सचदेवा, कामेश गौतम, अमरपाल सिंह, सैयद खालिद, सुरेश चंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार गांधी, कुलदीप बंसल, कुंवरपाल सिंह, राजेंद्र कुमार आर्य, मोहित बंसल आदि स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed