{"_id":"6a22905bb44f9666aa031352","slug":"seven-inspectors-and-seven-sub-inspectors-transferred-in-aligarh-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer: अलीगढ़ में एसएसपी ने किए सात निरीक्षक व सात उपनिरीक्षकों के तबादले, यहां देखिए लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfer: अलीगढ़ में एसएसपी ने किए सात निरीक्षक व सात उपनिरीक्षकों के तबादले, यहां देखिए लिस्ट
Fri, 05 Jun 2026 02:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:31 PM IST
सार
अलीगढ़ जनपद में सात निरीक्षक और सात उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसका उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।
विज्ञापन
निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने जनपद में पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सात निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
निरीक्षक अवधेश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना मधुआखेड़ा से प्रभारी निरीक्षक मधुआखेड़ा बनाया गया है। निरीक्षक प्रमोद कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना क्वार्सी से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना इगलास तथा निरीक्षक जोगेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना हरदुआगंज भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं निरीक्षक अनीस अहमद को अतिरिक्त निरीक्षक थाना विजयगढ़ से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना क्वार्सी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना हरदुआगंज से थानाध्यक्ष लोधा, उपनिरीक्षक हेमंत मावी को थानाध्यक्ष लोधा से थानाध्यक्ष विजयगढ़ व उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार धामा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पिसावा से थानाध्यक्ष गोंडा बनाया गया है।
विज्ञापन