{"_id":"66e8c62ec79c8d43ac093054","slug":"seven-including-pradhan-named-in-deadly-attack-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101135-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जानलेवा हमले में प्रधान समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट, नामजद आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जानलेवा हमले में प्रधान समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट, नामजद आरोपी फरार
Tue, 17 Sep 2024 05:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:28 AM IST
सार
कुछ लोग सड़क पर कुर्सियां डालकर बैठे थे। रास्ता देने के लिए कहने पर नामजदों ने पीटना शुरू कर दिया। गैस सिलिंडर से वार कर चेहरे, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गली में बैठे लोगों से कुर्सी हटाने के लिए कहने पर जानलेवा हमले में ग्राम प्रधान समेत सात लोगों के विरुद्ध मारपीट, बलवा और जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। नामजद आरोपी फरार हैं। थाना पुलिस के अनुसार आरोपियोें को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
मोरथल गांव निवासी वीरेश पुत्र कप्तान के अनुसार 15 सितंबर की देर शाम वह हरदुआगंज बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम प्रधान मुंशी खां के घर के पास मुंशी खां सहित उसके परिवार के शाकिर पुत्र हसरत, अमन व अमन का भाई पुत्रगण मुंशी खां, दिलपुकार पुत्र रिसालदार, बॉबी पुत्र बाबू खां और कलुआ सहित अन्य लोग सड़क पर कुर्सियां डालकर बैठे थे।
विज्ञापन
रास्ता देने के लिए कहने पर नामजदों ने पीटना शुरू कर दिया। गैस सिलिंडर से वार कर चेहरे, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों घायल कर दिया। बचाने आए भाई नीटू, भाभी मालती और चचेरे भाई बृजेश को भी पीटकर घायल कर दिया। वीरेश के अनुसार पिटाई में उनके दांत टूट गए हैं और जबड़ा हिल गया है।
विज्ञापन