फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven including chief engineer of electricity department suspended

नहीं लगाया सही गुणवत्ता का सामान: पावर कॉर्पोरेशन चेयरमैन ने लिया संज्ञान, मुख्य अभियंता समेत सात निलंबित

Sat, 14 Sep 2024 09:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:34 PM IST
सार

यह कार्यवाही अलीगढ़ में कार्यरत संस्था गणेश इंटरप्राइजेज़ को दिए गए कार्य को लेकर की गई है। फर्म द्वारा किए गए कार्यों की गुणवक्ता पर सवाल उठाए गए थे। इसको लेकर जांच बैठाई गई थी। जांच में तत्कालीन मुख्य अभियंता समेत सात को दोषी मानते हुए कार्यवाही की गई है। 

विज्ञापन
Seven including chief engineer of electricity department suspended
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) चेयरमैन ने 13 सितंबर को अलीगढ़ में तैनात रहे मुख्य अभियंता समेत सात अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही अलीगढ़ क्षेत्र में कार्यरत संस्था गणेश इंटरप्राइजेज़ को वर्ष 2022-23 में दिए दिए गए कार्य को लेकर की गई है। फर्म द्वारा किए गए कार्यों की गुणवक्ता पर सवाल उठाए गए थे। इसको लेकर जांच बैठाई गई थी। जांच में तत्कालीन मुख्य अभियंता समेत सात को दोषी मानते हुए कार्यवाही की गई है। 

विज्ञापन


वर्तमान में तैनात मुख्य अभियंता पंकज गोयल ने बताया कि यह पूरी कार्यवाही काम में अनियमितताओं को लेकर की गई है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा लगाए गए उपकरणों में शिकायत आई थी। जिसके बाद भी उसका टेंडर निरस्त नहीं किया गया था। इसका संज्ञान खुद चेयरमेन ने लिया है। उस समय तैनात मुख्य अभियंता सुबोध कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय राघवेंद्र, एसडीओ शत्रुघन, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, सचिन कुमार को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed