फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven candidates of BSP declared, chance for all new faces

अलीगढ़ः बसपा के सातों प्रत्याशी घोषित, सभी नए चेहरों को मौका

Sun, 16 Jan 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Seven candidates of BSP declared, chance for all new faces
छर्रा से बसपा प्रत्याशी तिलक राज यादव। - फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा के सियासी रण में शनिवार को बसपा ने जिले के सातों प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष मायावती ने प्रेसवार्ता में प्रत्याशियों की सूची घोषित की। इसके कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष ने यहां सूची सार्वजनिक कर दी। बसपा ने सभी सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेला है। जिसमें शहर सीट पर दो बार मेयर चुनाव लड़ चुकीं वरिष्ठ बसपा नेत्री रजिया खान को मौका दिया गया है, जबकि कोल पर बिल्डर मो. बिलाल का नाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह के अनुसार जिले की सात सीटों में से शहर पर रजिया खान प्रत्याशी बनाई गई हैं। मैरिस रोड की रहने वालीं वरिष्ठ नेत्री रजिया खान लंबे समय से बसपा से जुड़ी हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में भी टिकट की दावेदारी की थी। वे वर्ष 2000 में सावित्री वार्ष्णेय के सामने मेयर का चुनाव हारी थीं। इसी तरह 2012 में शकुंतला भारती के सामने भी बसपा से मेयर का चुनाव लड़ी थी, मगर हार गई थीं। उनके पति इरफान रहम अली पेशे से बिल्डर हैं। इसी तरह लंबे समय से बसपा में सक्रिय भमोला के रहने वाले बिल्डर मो.बिलाल को कोल से दावेदार बनाया है।
विज्ञापन

अतरौली वार्ष्णेय कॉलेज के एसोसिएट प्रो.कांग्रेस व रालोद के बाद हाल ही में बसपा में शामिल हुए ओटा के अध्यक्ष प्रो.ओमवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। हालांकि जाट समाज से ताल्लुक रखने वाले ओमवीर सिंह खैर क्षेत्र के मूल निवासी हैं। इसी तरह खैर पर बसपा भाईचारा संगठन में लंबे समय से सक्रिय प्रेम सिंह जाटव को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रेम सिंह खैर बाईपास पर रहते हैं। इसी तरह इगलास पर गांव नदरोई के रहने वाले 2015 में लोधा ब्लाक से जिला पंचायत सदस्य रहे सुशील कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सुशील भी लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। इसके अलावा बरौली पर पहले से घोषित नरेंद्र शर्मा व छर्रा पर पहले से घोषित तिलकराज यादव प्रत्याशी हैं। बता दें कि तिलकराज हरदुआगंज से चेयरमैन भी हैं और लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। पूर्व में वे जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जिलाध्यक्ष के अनुसार पार्टी में सभी की सहमति के बाद सातों प्रत्याशी कल के बाद एक साथ नामांकन करेंगे।

कोल से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद बिलाल।

कोल से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद बिलाल।- फोटो : CITY OFFICE

इगलास से बसपा प्रत्याशी सुशील कुमार ।

इगलास से बसपा प्रत्याशी सुशील कुमार ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed