फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   road from Hathras Junction to Bergaon

Hathras: हाथरस जंक्शन से बेरगांव तक बनेगी साढ़े सात किमी सड़क, खर्च होंगे 14.29 करोड़ रुपये

Fri, 16 May 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 16 May 2025 01:33 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार इस सड़क का जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग की थी, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसका जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भिजवाया है।

विज्ञापन
road from Hathras Junction to Bergaon
जर्जर सड़क - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कस्बा हाथरस जंक्शन से बेरगांव जाने वाली करीब 7.40 किमी लंबी जर्जर सड़क को दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। इस पर 14.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन से बेरगांव तक करीब 7.40 किलोमीटर लंबी सड़क काफी जर्जर है। इस पर आवागमन में राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार इस सड़क का जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग की थी, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसका जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भिजवाया है।
विज्ञापन


वर्तमान में इसकी चौड़ाई 3.75 मीटर है। नए निर्माण में इस सड़क की चौड़ाई को बढ़ाकर करीब 5.50 मीटर किया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस सड़क के बनने से इस मार्ग पर बसे गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed