फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Separate taxes will be levied on houses and shops.

Aligarh News: मकान और दुकानों पर अलग-अलग लगेगा टैक्स

Fri, 13 Mar 2026 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Separate taxes will be levied on houses and shops.
चंडौस नगर पंचायत क्षेत्र में अब मकान और दुकानों पर अलग-अलग टैक्स लगाया जाएगा। जिनके पास मकान के साथ दुकान भी है, उनसे हाउस टैक्स अलग और दुकान का कमर्शियल टैक्स अलग से लिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र में करीब एक हजार से अधिक मकान और लगभग 250 दुकानें हैं। इन सभी की सूची तैयार करने के लिए नगर पंचायत की टीम पिछले कई दिनों से सर्वे कर रही है। टीम फीते से मकान और दुकानों की नाप कर रही है। उसी के आधार पर टैक्स निर्धारित किया जाएगा। कुछ समय पहले नगर पंचायत द्वारा हाउस टैक्स की रसीदें वितरित की गई थीं, लेकिन दुकानों पर अलग से टैक्स नहीं लगाया गया था।
विज्ञापन


साथ ही कुछ लोगों ने हाउस टैक्स अधिक वसूले जाने की शिकायत भी की थी। शिकायतों के बाद नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. डीएस भारती और अधिशासी अधिकारी रेनू यादव ने मकान व दुकानों की फिर से नाप कराने के निर्देश दिए। लिपिक धर्मेंद्र सिंह राना ने बताया कि टीम मकान और दुकानों की अलग-अलग नाप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed