{"_id":"65d6baf9f8c08cd153040d16","slug":"senior-leaders-of-bjp-can-come-to-aligarh-on-23-february-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: 23 फरवरी को अलीगढ़ आ सकते हैं भाजपा के बड़े नेता, चुनाव की तैयारियों पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: 23 फरवरी को अलीगढ़ आ सकते हैं भाजपा के बड़े नेता, चुनाव की तैयारियों पर करेंगे चर्चा
Thu, 22 Feb 2024 08:40 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 08:40 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा के बड़े नेता अलीगढ़ आ सकते हैं। 23 फरवरी को होने वाली बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां लगातार तेज हो रही हैं। इस क्रम में 24 फरवरी को केंद्रीय नेता अलीगढ़ आ सकते हैं। हालांकि इसकी देर रात तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, मगर सूत्र बताते हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, प्रदेश महामंत्री संगठन व एक उपमुख्यमंत्री यहां आएंगे और चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक ब्रज क्षेत्र स्तर की हो सकती है। जानकारी मिल रही है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के संबंध में चर्चा होगी। संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा पर चर्चा होगी। बैठक में कुछ चुनिंदा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ही बैठने का स्थान मिलेगा। देर रात तक इस पर कोई पदाधिकारी पुष्टि नहीं कर पा रहा था। मगर सूत्र बताते हैं कि 23 फरवरी को होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।
विज्ञापन