{"_id":"6400a0274cc5f7048507302a","slug":"sell-mixie-took-away-gold-chain-from-the-woman-neck-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बेचने आए मिक्सी, ले उड़े महिला के गले से सोने की जंजीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बेचने आए मिक्सी, ले उड़े महिला के गले से सोने की जंजीर
Thu, 02 Mar 2023 06:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 06:40 PM IST
सार
अलीगढ़ के छर्रा रोड स्थित कोलडस्टोर के पास दो बाइकों युवक मिक्सी आदि सामान बेचने घर आये, तो महिलाऐं मिक्सी देखने लगीं। वहीं पर महेशचंद्र की बेटी रिंकी देवी के गले में पडी सोने की जंजीर तोड़ कर युवक भाग गए।
विज्ञापन
जंजीर ले गए, छोड़ गए ये सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक पर युवक मिक्सी बेचने आए, महिलाएं सामान देखने लगीं। सामान देख रही एक महिला के गले से साेने की जंजीर को तोड़कर सामान बेचने आए युवक भाग गए। अपना सामान छोड़ गए।
विज्ञापन
अलीगढ़ के छर्रा रोड स्थित कोलडस्टोर के पास रतरोई निवासी होमगार्ड महेशचंद्र अपने खेतों में मकान बना कर रह रहे हें। गुरूवार की दोपहर 12 बजे के करीब दो बाइकों युवक मिक्सी आदि सामान बेचने घर आये, तो महिलाऐं मिक्सी देखने लगीं। वहीं पर महेशचंद्र की बेटी रिंकी देवी के गले में पडी सोने की जंजीर तोड़ कर युवक भाग गए और अपना सामान वहीं पर छोड़ गए।
विज्ञापन
जंजीर लूट कर भाग रहे बदमाशों का महिलाओं ने काफी पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। बाइक सवार बदमाश गंगीरी चौराहे की ओर भागे, तो ग्रामीणों ने चौराहे तक पीछा किया। चौराहे से ही बदमाश गायब हो गये। रिंकी देवी पुत्र महेशचंद्र ने थाने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जंजीर लूट कर ले जाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन