{"_id":"61f4278a9fd8da3bae67858e","slug":"seeing-the-crowd-in-chherat-the-deputy-cm-did-not-get-off-the-car-aligarh-news-ali2840140160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः छेरत में भीड़ देखकर गाड़ी से नहीं उतरे डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः छेरत में भीड़ देखकर गाड़ी से नहीं उतरे डिप्टी सीएम
विज्ञापन
छेरत गांव में घर घर संपर्क करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा।
- फोटो : CITY OFFICE
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा छेरत गांव में घर-घर पहुंच कर ठाकुर जयवीर सिंह के लिए प्रचार नहीं कर पाए। भीड़ देखकर वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरे। नीचे उतरने पर चुनाव आचार संहिता का डंडा चलने का भय था।
दिनेश शर्मा शुक्रवार शाम में छेरत गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। वहां पहले से ही काफी लोग मौजूद थे। काफिला पहुंचने के बाद वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरे। तंग गलियों में गाड़ी मोड़कर वापस लाना मुश्किल था। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा उप मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तैयारी की गई थी। छतों से ग्रामीण डिप्टी सीएम के वाहन पर फूलों की वर्षा रहे थे। महिलाएं आरती की थाली लेकर इंतजार कर रही थीं। कई घरों में लोग काजू-बादाम, फूल एवं माला के साथ डॉ दिनेश शर्मा का इंतजार कर रहे थे।
उनके गाड़ी से नहीं उतरने से ग्रामीणों को मायूसी हाथ लगी। स्थानीय निवासी इरशाद ने बताया कि उप मुख्यमंत्री का गांव आना अच्छा लग रहा है। वीरेंद्र प्रसाद, शिव कुमार गुप्ता, पूनम वार्ष्णेय एवं कृपा देवी भी उत्साहित नजर आईं। सबसे अधिक उत्साह बच्चों में था। बच्चे भाजपा के पक्ष में नारे लगा रहे थे। डॉ. दिनेश शर्मा गाड़ी में बैठे-बैठे नरेंद्र पचौरी सहित कुछ लोगों को भाजपा की उपलब्धियों से संबंधित पर्चा दिया। बाद में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह ने ग्रामीणों को पूरी स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी के हाथ में
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा विधान सभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। अलीगढ़ पहुंचे डॉ. दिनेश शर्मा से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी पार्टी का निर्णय आने दें।
पांच लोगों के साथ प्रचार करना चाहते थे डॉ. दिनेश
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पांच लोगों के साथ छेरत गांव में जाकर चुनाव प्रचार करना चाहते थे। इसका जिक्र उन्होंने प्रिंस पैलेस में संवाद कार्यक्रम में भी किया था। वह सभी को आचार संहिता का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। लेकिन लोग नहीं माने और भीड़ लग गई। इसकी वजह से वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरे। कोरोना एवं आचार संहिता का उल्लेख कर कहा कि भाजपा का एक कार्यकर्ता चार के बराबर है। यहां पहुंचे 250 लोग ढाई लाख के बराबर हैं।
तीन अंक पार नहीं कर पाएंगे विरोधी
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा पिछला रिकार्ड तोड़ेगी। तीन सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा एवं कांग्रेस मिलकर तीन अंक पार नहीं कर पाएंगे।