फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Security guard youth dies due to collision with Max and bike

Aligarh: नौकरी कर घर लौट रहे बाइक सवार सुरक्षा गार्ड में मैक्स ने मारी टक्कर, मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 20 Jan 2024 08:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 08:19 PM IST
सार

सुरक्षा गार्ड बाइक से अपनी नौकरी कर घर लौट रहा था। अलीगढ-पलवल-खैर हाईवे पर लोधा थाने के सामने एक मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सुरक्षा गार्ड की मौके पर ही मौत हो गयी।

विज्ञापन
Security guard youth dies due to collision with Max and bike
मृतक की क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

लोधा क्षेत्र के अलीगढ-पलवल-खैर हाईवे पर 20 जनवरी की सुबह सात बजे थाने के सामने मुर्गा लेकर जा रही मैक्स ने बाइ सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

मैक्स
थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव जिरौली हीरासिंह निवासी 50 वर्षीय नरेन्द्र पाल सिंह पुत्र महावीर सिंह अलीगढ-पलवल-खैर हाईवे स्थित करसुआ पर नेक्सा कम्पनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। 20 जनवरी की सुबह सात बजे नौकरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लोधा थाने के सामने पहुंचे, खैर की तरफ से मुर्गा लेकर मंडी जा रही मैक्स ने पीछे से कुचल दिया। 
विज्ञापन


टक्कर से बाइक सवार सुरक्षा गार्ड की मौत हो गयी। स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरक्षा गार्ड के मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। मृतक युवक ने अपने पीछे पत्नी व पांच बेटियां और परिवार के लोगों को रोते-बिलखते छोड़ा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ लोधा प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार यादव ने बताया कि मैक्स गाड़ी को थाने में खड़ा करा दिया है। चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तरफ से थाने में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed