फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   second case filed against YouTubers under POCSO Act

Aligarh News: यू-ट्यूबरों पर अब पॉक्सो एक्ट में दूसरा मुकदमा दर्ज, छात्रा के पिता ने धमकी मिलने पर दी तहरीर

Sat, 03 May 2025 03:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 03:39 PM IST
सार

रास्ता रोककर छेड़खानी व पॉक्सो के तहत मुकदमा तीन लोगों पर दर्ज हुआ है। इस मामले में पिटाई के वायरल वीडियो के आधार चार और लोगों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है। छह लोगों के खिलाफ पहले यह कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन
second case filed against YouTubers under POCSO Act
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोधा के चिकावटी में वीडियो बनाते समय छात्रा से छेड़खानी व उसे खींचने की कोशिश के आरोप में यू-ट्यूबर युवकों पर दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा छात्रा के पिता की तहरीर पर लिखा गया है। इसमें आरोप लगाया है कि अब भी तीनों की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन


इस मामले में यह चौथा, और अनुसूचित जाति के युवकों पर दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। छात्रा के पिता ने कहा है कि ये वाकया 26 अप्रैल का है। उनकी बेटी एएमयू में पढ़ रही है। पहले भी नगला कलार के तीनों नामजद प्रदीप, राहुल व छविकांत ने उसके साथ छेड़खानी की और उसका पीछा किया। उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने उसे चुप करा दिया। फिर घटना वाले दिन इन तीनों ने वीडियो बनाकर छेड़खानी और खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर राहगीरों ने उन्हें पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जब तक हम खबर पर वहां पहुंचे, पुलिस पहुंच चुकी थी, थाने में तीनों के परिजनों ने लिखित माफीनामा व सुलहनामा दिया। इसलिए हमने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। 
विज्ञापन


अब तीनों युवकों की ओर से उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। सीओ गभाना संजीव तोमर ने रास्ता रोककर छेड़खानी व पॉक्सो के तहत यह मुकदमा तीनों पर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उधर, इस मामले में पिटाई के वायरल वीडियो के आधार चार और लोगों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है। छह लोगों के खिलाफ पहले यह कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे तूल पकड़ा ये प्रकरण

इस मामले में घटना वाले दिन छेडख़ानी पर राहगीरों ने तीनों को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में थाने में सुलहनामा होने पर तीनों को शांति भंग में पाबंद किया गया। पुलिस ने अपनी ओर से तीनों पर एक मुकदमा भी लिखा।

अगले दिन उन तीनों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर यह कहते हुए वायरल हुआ कि उन्हें जयभीम बोलने पर दबंग सवर्णों ने पीटा है। इस पर पुलिस ने दूसरा मुकदमा झूठा वीडियो वायरल करने का दर्ज किया। साथ में सफाई दी कि मामला जय भीम बोलने या जातिय विवाद का नहीं, बल्कि छेडख़ानी पर पिटाई का है।

जिस पर तीनों के परिजनों ने थाने में लिखित माफीनामा व सुलहनामा भी दिया है। इसके बाद सपा, बसपा व असपा ने तीनों को एसएसपी कार्यालय ले जाकर पिटाई का मुकदमा दर्ज न किए जाने पर विरोध किया। तब पुलिस ने तीनों की पिटाई किए जाने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

तीनों अनुसूचित युवकों को विशेष जाति के दबंगों द्वारा बेरहमी से पीटा गया। जिनसे मिलने के लिए सपा का प्रतिनिधि मंडल सांसद रामजीलाल सुमन की अगुवाई में जाने वाला था। मगर पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया। सभी नेताओं को नजरबंद किया। यह सब सरकार के इशारे पर योजनाबद्ध तरीके से किया गया। इसका जवाब दिया जाएगा।-लक्ष्मी धनगर सपा जिलाध्यक्ष
इस पूरे मामले में नजर रखी जा रही है। लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जो जांच में सही पाया जाएगा, कार्रवाई की जाएगी।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed