{"_id":"63bb245081cb4806606db599","slug":"seats-in-ordinary-roadways-bus-can-be-booked-online-sitting-at-home-city-office-news-ali3086602116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर बैठे ऑनलाइन बुक करा सकेंगे साधारण रोडवेज बस में सीट, बस रद्द होने पर आएगा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर बैठे ऑनलाइन बुक करा सकेंगे साधारण रोडवेज बस में सीट, बस रद्द होने पर आएगा मैसेज
Mon, 09 Jan 2023 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:00 AM IST
सार
रोडवेज बस में एसी की तरह अब साधारण बस में भी घर बैठे अपनी सीट बुक करा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के बाद बस रद्द हाेने पर यात्री के पास मैसेज आ जाएगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब वे घर बैठे ही वातानुकूलित बस की तरह ही साधारण बसों का टिकट भी ऑनलाइन बुक करा सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एसी बसों के बाद अब साधारण बसों की भी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
परिवहन निगम ने प्रदेश भर में लंबी दूरी की 2400 साधारण बसों को चिह्नित किया गया है। सभी डिपो की बसों में ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। घर बैठे यात्री साधारण बसों के लिए भी अपनी सीट बुक करा सकेंगे। अलीगढ़ परिक्षेत्र की क्षेत्रीय प्रबंधक शरद सिंह ने बताया कि एसी बसों के साथ ही साधारण बसों की सूची पोर्टल पर अपलोड करा दी गई है।
विज्ञापन
यात्री परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर एडवांस सीट बुक करा सकते हैं। मोबाइल पर यात्रियों को सफर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिलेंगी। रोडवेज बसों में सीट ऑनलाइन बुकिंग करने से यात्री का मोबाइल नंबर निगम के पास आ जाएगा। ऐसे में बस रद्द होने समेत अन्य जरूरी सूचनाएं यात्रियों को मैसेज के जरिए मिल जाएंगी। बस के किसी कारण से रद्द होने की दशा में तत्काल खाते में पैसा भी वापस आ जाएगा ।
विज्ञापन