फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seat number 9 vacant in Cinema hall

हनुमान अंश: शो हाउसफुल, केवल सीट नंबर 9 है खाली, इसकी यह है बड़ी वजह

Mon, 07 Sep 2026 01:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 07 Sep 2026 01:26 PM IST
सार

उदय सिंह जैन रोड स्थित डीडी वाड्रा सिनेमा पर शाम साते बजे के शो में सीट नंबर नौ खाली छोड़ दी गई। इसके पीछे भगवान हनुमान जी और बाबा के प्रति श्रद्धाभाव माना जा रहा है।

विज्ञापन
Seat number 9 vacant in Cinema hall
शो में नंबर 9 सीट खाली - फोटो : संवाद

विस्तार

बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म हनुमान अंश तेजी से दर्शकों के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है। 28 अगस्त रक्षाबंधन पर सिनेमा घरों में लगी यह फिल्म बाबा नीब करौरी पर आधारित है, जिसके सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। रविवार शाम उदय सिंह जैन रोड स्थित डीडी वाड्रा सिनेमा पर शाम साते बजे के शो में सीट नंबर नौ खाली छोड़ दी गई।

विज्ञापन


इसके पीछे भगवान हनुमान जी और बाबा के प्रति श्रद्धाभाव माना जा रहा है। बीती 31 अगस्त को फिल्म निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी और बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्य और संगीतकार अलीगढ़ आए थे। गौर हो कि इससे पहले फिल्म आदि पुरुष में भी इसी श्रद्धाभाव के कारण सीट नंबर नौ खाली छोड़ी जाती थी। सिनेमा के मैनेजर सुनील ने बताया कि 9 का अंक भगवान हनुमान जी से जुड़ा हुआ माना जाता है, इसलिए यही सीट खाली छोड़ी जाती है। दोनों फिल्मों में हनुमान जी की भक्ति और शक्ति का वर्णन बेहद सुंदर भाव से किया गया है।
विज्ञापन


2015 में अलीगढ़ में बना था बाबा का आश्रम
अलीगढ़ के आगरा रोड स्थित मंदिर का नगला में बाबा नीब करौरी के आश्रम का निर्माण वर्ष 2005 में शुरू हुआ था। वर्ष 2015 में निर्माण कार्य पूरा हुआ। इसके बाद जयपुर से बनवाई गई बाबा की प्रतिमा यहां धूमधाम से स्थापित की गई। इस आश्रम के संचालक गोपाल जी ने बताया कि मंदिर में रोजाना बाबा की पूजा अर्चना होती है। सैकड़ों श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। हर महीने के प्रथम मंगलवार को सुबह प्रभात फेरी और शाम को भजन संध्या होती है। सभी धार्मिक पर्व और त्योहारों पर पूजन-अर्चन होता है। बीती 31 अगस्त को फिल्म हनुमान अंश की टीम इस आश्रम में भी पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed