फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Search Rohingya infiltrators in Aligarh slums

Aligarh: शहर की झुग्गियों में तलाशे जा रहे घुसपैठिये-रोहिंग्या, जुटाया 100 से अधिक का लोगों का ब्योरा

Fri, 12 Dec 2025 03:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Dec 2025 03:46 PM IST
सार

पुलिस ने खुफिया टीमों के साथ बरौला बाईपास संगम विहार कॉलोनी के निकट जांच की। जहां रह रहे लोगों के आधार कार्ड से लेकर उनकी पहचान से जुड़े सभी प्रपत्र देखे। यहां 25 करीब झुग्गी हैं, जिनमें रहने वाले लोग मजदूरी से लेकर फेरी लगाकर स्टीकर बेचने आदि के काम करते हैं।

विज्ञापन
Search Rohingya infiltrators in Aligarh slums
बरौला बाईपास पर झुग्गी झोपड़ियां में रह रहे लोगों से जानकारी करते इंस्पेक्टर बन्ना देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

11 दिसंबर को अलीगढ़ की झुग्गी झोपड़ी में घुसपैठिये-रोहिंग्या की तलाश की गई। इस दौरान वहां रह रहे 100 से अधिक लोगों का दिन भर में ब्यौरा एकत्रित किया। हालांकि शाम तक कोई संदिग्ध इस अभियान में नहीं मिला। अब तक मिले लोगों में अधिकांश मजदूर वर्ग व घुमंतू जाति के हैं।

विज्ञापन


सबसे पहले बन्नादेवी पुलिस ने खुफिया टीमों के साथ बरौला बाईपास संगम विहार कॉलोनी के निकट जांच की। जहां रह रहे लोगों के आधार कार्ड से लेकर उनकी पहचान से जुड़े सभी प्रपत्र देखे। यहां 25 करीब झुग्गी हैं, जिनमें रहने वाले लोग मजदूरी से लेकर फेरी लगाकर स्टीकर बेचने आदि के काम करते हैं। इनमें अधिकांश मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के हैं, जबकि कुछ लोग पूर्वांचल के हैं। ये सभी घुमंतू जाति से ताल्लुक रखते हैं। 
विज्ञापन


यहां रहने वाले कुछ लोगों ने तो यह भी बताया कि यहां उनके रिश्तेदार रहते हैं। उनसे मिलने आए हैं। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि वे छह छह माह के लिए मजदूरी करने आते हैं। बाद में चले जाते हैं। एक एक झुग्गी की तलाश में कोई संदिग्ध नहीं मिला। इसके अलावा टीमों ने शहर के अन्य इलाकों में भी अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान जारी है। पहले दिन किसी तरह का कोई संदिग्ध नहीं मिला है। एक एक व्यक्ति का विवरण संकलित किया जा रहा है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी


पुलिस के समझाने पर पहचान दिखाई
यहां पुलिस को देख कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति बन गई। मगर जब पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। उन्हें बताया गया कि आपकी आड़ में कहीं कोई संदिग्ध अगर रह रहा होगा। उसके अपराध करने पर आप लोग भी झमेले में फंसेंगे। तब वे अपनी पहचान दिखाने को राजी हुए। इनमें हृदय लाल,कैलाश,मालिक राम ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने दिन भर में 100 से अधिक लोगों का विवरण संकलित किया है। यह अभियान आगे भी चलेगा। बता दें कि इन झुग्गियों के संबंध में नगर निगम स्तर से विवरण दिया गया है। इसके बाद यहां बाहरी तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed