फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   search for those returning from Delhi Jamaat also started in Aligarh

दिल्ली की जमात से लौटने वालों की अलीगढ़ में भी तलाश शुरू

Tue, 31 Mar 2020 01:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ 
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 31 Mar 2020 01:16 PM IST
सार

- शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन, जुटा एलआईयू की टीमें भी लगाई 
- गांव में प्रधान और शहर में पार्षदों को किया सक्रिय

विज्ञापन
search for those returning from Delhi Jamaat also started in Aligarh
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल लोगों की कोरोना से मौत के बाद हड़कंप मचा गया है। जमात में करीब जो 2 हजार लोग शामिल हुए थे, उनमें अलीगढ़ के लोगों की भी होने की बात सामने आई है। इससे जिला पुलिस और प्रशासन चिंता में है। शासन के निर्देश पर इन लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एलआईयू सहित शहर में पार्षद और गांव में प्रधानों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर अलीगढ़ के राहत शिविरों में रुके लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है कि कहीं यह लोग निजमुद्दीन इलाके से या फिर जमात में शामिल होकर तो नहीं आए।
विज्ञापन

 
बता दें कि निजामुद्दीन में हुए इस धार्मिक आयोजन में शामिल 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जबकि करीब 200 लोग दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हैं। यूपी के डीजीपी कार्यालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, 'तबलीगी जमात के विदेशी प्रचारकों के हजरत निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम में यूपी के जिलों से लोग शामिल हुए थे। सूची में शामिल 18 जिलों के उन व्यक्तियों के कोरोना वायरस से प्रभावित होने के संबंध में उनका प्राथमिकता के साथ कोविड-19 टेस्ट और संक्रमित व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज मुहैया कराया जाए।' एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी के मुताबिक जमात में शामिल होकर आए लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है। जैसे ही व्यक्ति मिलेगा तत्काल उसे एकांतवास में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली से पलायन करने वाली भीड़ तो संपर्क में नहीं आई
जमात में शामिल लोगों को कोरोना होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने एक तरफ लोगों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी तरफ प्रशासन के सामने अब यह सवाल परेशानी बन कर खड़ा हो गया है कि पिछले 3 दिन से दिल्ली की ओर से हजारों की संख्या में जो भीड़ अलीगढ़ में आई थी वह तो कहीं जमात में शामिल हुए लोगों के संपर्क में नहीं आ गई। इस चिंता को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत शिविरों में ठहरे सभी लोगों के टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करा दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों का अलर्ट मोड पर किया गया है। इन लोगों से यह भी पता किया जा रहा है कि उनके साथ पैदल या बस व अन्य वाहनों में कोई ऐसा व्यक्ति तो साथ नहीं आया जो जमात के संबंध में चर्चा कर रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed