{"_id":"696cdbf6597327742403496b","slug":"search-continues-for-teenager-jumped-into-gang-canal-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सांकरा निचली गंग नहर में कूदी किशोरी की तलाश जारी, आठ दिन में नहीं पता चल सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सांकरा निचली गंग नहर में कूदी किशोरी की तलाश जारी, आठ दिन में नहीं पता चल सका
Sun, 18 Jan 2026 06:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:41 PM IST
सार
किशोरी अपने चाचा और दादी के साथ बाइक से थाना दादों क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में जा रही थी। सांकरा स्थित निचली गंग नहर के पुल पर पहुंचते ही उसने जानबूझकर चलती बाइक से अपना जूता गिरा दिया। जूता उठाने के बहाने बाइक रुकवाई और उतरते ही दौड़कर नहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
किशोरी की तलाश करते गोताखोर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दादों थाना अंतर्गत 11 जनवरी को सांकरा में निचली गंग नहर में कूदी किशोरी की तलाश आठवें दिन भी जारी रही। 18 जनवरी को गाजियाबाद की टीम ने दिन भर नहर में अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक किशोरी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
कक्षा नौ में पढ़ने वाली यह 16 वर्षीय यह छात्रा पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र की थी। 17 जनवरी तक पीएसी एटा की फ्लड टीम सहित आगरा के गोताखोरों ने निचली गंग नहर में तलाश की। रविवार को गाजियाबाद की टीम ने दिनभर सर्च अभियान चलाया। सीओ छर्रा संजीव तोमर ने बताया नहर में किशोरी की लगातार तलाश जारी है।
विज्ञापन
11 जनवरी को यह किशोरी अपने चाचा और दादी के साथ बाइक से थाना दादों क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में जा रही थी। सांकरा स्थित निचली गंग नहर के पुल पर पहुंचते ही उसने जानबूझकर चलती बाइक से अपना जूता गिरा दिया। जूता उठाने के बहाने बाइक रुकवाई और उतरते ही दौड़कर नहर में छलांग लगा दी थी। उसके नहर में कूदते ही चाचा और दादी ने शोर मचाना शुरू किया जिस पर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद से उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन