फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scuffle among passengers boarding the train from Aligarh to Prayagraj

Aligarh: ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की, नहीं खुले दरवाजे, ये 10 ट्रेनें 28 फरवरी तक निरस्त

Mon, 24 Feb 2025 10:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 10:58 AM IST
सार

प्रयागराज में महाकुंभ अब अंतिम छोर पर है, तब भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर टिकट लेकर यात्री आते तो हैं, पर ट्रेन में चढ़ नहीं पाते। ट्रेन में पहले से बैठे यात्री दरवाजा ही नहीं खोलते हैं।

विज्ञापन
Scuffle among passengers boarding the train from Aligarh to Prayagraj
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। इसको लेकर ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। 23 फरवरी को अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की हुई। गेट बंद होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इधर, ट्रेनों को निरस्त कर देने से यात्रियों में सीटों को लेकर मारा-मारी देखने को मिल रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी व आरपीएफ कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसको लेकर ट्रेनों का ठहराव पांच से दस मिनट तक दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, भीड़ को देखते हुए प्रयागराज के लिए रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई गई है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 ट्रेनें 28 फरवरी तक निरस्त
रेलवे ने अलीगढ़ से होकर जाने वाली टूंडला-अलीगढ़, अलीगढ़-टूंडला, टूंडला-दिल्ली, अलीगढ़-कानपुर मेमू, लिच्छवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस, कालका मेल, जम्मू तवी- संबलपुर, नई दिल्ली-भागलपुर, आनंद विहार ट.-रीवा एक्सप्रेस समेत ट्रेनों को 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed