फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scooty was damaged by a dilapidated road and then set it on fire

अलीगढ़ : जर्जर सड़क से खराब हुई स्कूटी तो लगा दी आग

Wed, 06 Apr 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Scooty was damaged by a dilapidated road and then set it on fire
जर्जर सड़क से खराब हुई स्कूटी में ओजोन सिटी के निवासियों ने लगाई आग। - फोटो : CITY OFFICE
रामघाट रोड से ओजोन सिटी की जर्जर सड़क से खराब हुई स्कूटी को मंगलवार को ओजोन सिटी निवासियों ने आग लगाकर अपना रोष व्यक्त किया। इससे पहले एक-एक करके सभी लोगों ने अपनी पीड़ा बताई और प्रशासन की नजरअंदाजी से होने वाली समस्याएं गिनाईं। साथ ही प्रशासन को आगाह किया कि अगर 30 अप्रैल तक सड़क दुरुस्त नहीं होती है तो एक अप्रैल को 200 वाहनों की चाबी जिलाधिकारी को सुपुर्द कर देंगे।
विज्ञापन

ओजोन सिटी के लोगों ने कहा कि सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि एक महीने के अंदर वाहन खराब हो जाता है। गड्ढों से गुजरने वाली कार या दो पहिया वाहन का सस्पेंशन से लेकर ढांचा तक गड़बड़ा जाता है। एक महीने के अंदर वाहनों से टूट-फूट की आवाज आने लगती है। महंगे होते पेट्रोल के साथ जब बार-बार मिस्त्री पर वाहन दिखाना पड़ता है तो हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च हो जाते हैं। इस सड़क से हर लोग परेशान हैं। लेकिन प्रशासन सुन नहीं रहा है। इस दौरान ओजोन सिटी के लोगों ने जर्जर सड़क से खराब हुई स्कूटी मेें आग लगा दी और अपना रोष व्यक्त किया। इस मौके पर अमित भारद्वाज, मंगल वार्ष्णेय, अनीता जौहरी, सतीश तोमर, संजय सिंह, हर्ष चौधरी, प्रकाश शर्मा, केके तिवारी, मोहित उपाध्याय, तुषार रस्तोगी, रवि, मनोज चौधरी, डॉ. अनूप गर्ग, हरीश निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed