फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Schools will open in Aligarh on 30th December

School Open: नहीं आया छुट्टी का आदेश, 30 दिसंबर को खुलेंगे स्कूल

Sat, 30 Dec 2023 12:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 12:10 AM IST
सार

शीतलहर में अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को परेशानी होती है। अभिभावक देर रात प्रशासन की तरफ से विद्यालयों में अवकाश की घोषणा का इंतजार करते रहे, लेकिन जब अवकाश की घोषणा नहीं हुई तो वह मायूस हो गए। अब 30 दिसंबर को स्कूल खुलेंगे।

विज्ञापन
Schools will open in Aligarh on 30th December
school open

विस्तार

अलीगढ़ में 30 दिसंबर को ठिठुरते हुए मासूम स्कूल पहुंचेंगे। ठंड का सितम और कोहरे का कहर जारी है, लेकिन इसका असर पर प्रशासन पर नहीं पड़ा। शीतलहर के चलते दो दिन की छुट्टी करने के बाद शनिवार को स्कूल बंद करने के लिए कोई आदेश नहीं दिया। ठंड में बच्चों का छुट्टी का इंतजार है।

विज्ञापन


शीतलहर में अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को परेशानी होती है। अभिभावक देर रात प्रशासन की तरफ से विद्यालयों में अवकाश की घोषणा का इंतजार करते रहे, लेकिन जब अवकाश की घोषणा नहीं हुई तो वह मायूस हो गए। उन्होंने कहा कि इतनी ठंडी में वह अपने मासूम को विद्यालय नहीं भेजेंगे। उधर, विद्यालय प्रशासन भी अवकाश का इंतजार करता रहा। जिला प्रशासन ने 28 और 29 को अत्यधिक ठंड को देखते हुए सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद सहित अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से लेकर 12 तक विद्यालय को बंद करने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अवकाश सूची में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यालयों के लिए शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक निर्धारित है। उधर, हाथरस में जिला प्रशासन ने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। बीएसए के अनुसार, सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, राजयकीय, शासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य सभी बोर्ड के आठवीं तक के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed