फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Schoolgirls learned self-defense tricks

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा का गुर

Sun, 10 Feb 2019 01:11 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 10 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirls learned self-defense tricks
ताइक्वांडाे का प्रशिक्षण देते ट्रेनर साथ में खड़े शिक्षक। - फोटो : Rupesh
अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत केतन कान्वेंट स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक छात्राओं को आत्म रक्षा का गुर सिखाया गया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रशिक्षक निश्चय चौधरी व राहुल ने छात्राओं को खुद की रक्षा कैसे कर सकती हैं, इसका डेमो करके बताया।

बगैर शस्त्र के शरारती तत्वों पर कैसे पेन, चिमटी, पिन से काबू पा सकती हैं। इसकी भी जानकारी दी गई। छात्राओं ने प्रशिक्षकों से सवाल भी किए। छात्र-छात्राओं ने अपराजिता के शपथ पत्र भी भरे। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक संगीता सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, शिक्षक मुकेश कुमार, मीनाक्षी शर्मा, शालू सिंह आदि मौजूद रहे।

नारी खुद को पहचानें और बनाएं पहचान : नीलम
अमर उजाला व इनर व्हील क्लब मैत्री की ओर से अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत शनिवार को रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में टॉक शो का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरएएफ कमांडेंट कश्मीर की पत्नी नीलम ध्यानी रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने नारी सशक्तीकरण का मूलमंत्र महिला का आत्म विश्वास बताया। कहा, जो नारी जननी है, वो क्या नहीं कर सकती। खुद को पहचानें और अपनी पहचान खुद बनाएं। उन्होंने कहा कि अगर हमें समाज का विकास करना है तो हमारा विकास जरूरी है। जब तक नारी सशक्तीकरण नहीं होंगी, तब तक देश का विकास नहीं होगा। क्लब की अध्यक्ष शिखा जिंदल ने कहा कि नारी को नारी का दोस्त बनना पड़ेगा। जुंबा इंस्ट्रक्टर स्वाति ने कहा कि हमारी पहचान हमारे काम से होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रिंसिपल रितु अग्रवाल, वंदना चौधरी, ममता बगई, रुचि अग्रवाल, आशा अग्रवाल, प्रज्ञा गर्ग, गार्गी, रुकैया, नीलम अरोड़ा, शिल्पी वार्ष्णेय, सागरिका, सलोनी, नेहा, रंजना आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed