फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News Schoolboy Falls Into Open Drain With Bicycle 41-Second Video Exposes Municipal Negligence

Aligarh News: 41 सेकेंड के वीडियो ने खोली नगर निगम की पोल, स्कूली छात्र साइकिल समेत खुले नाले में गिरा

Thu, 17 Jul 2025 05:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 05:00 PM IST
सार

Aligarh Student Fall In Drain: एक स्कूली छात्र अपनी साइकिल रोकने का प्रयास कर रहा था, तभी वह असंतुलित होकर गहरे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच पाई।

विज्ञापन
Aligarh News Schoolboy Falls Into Open Drain With Bicycle 41-Second Video Exposes Municipal Negligence
खुले नाले में गिरता स्कूली छात्र - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

Aligarh Latest News: अलीगढ़ के खैर रोड पर गोंडा मोड़ के निकट नगर निगम की लापरवाही के चलते एक स्कूली छात्र की जान जोखिम में पड़ गई। सड़क किनारे बनाई गई पुलिया के बाद खुला गड्ढा छोड़ दिया गया। गहरा गड्ढा एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते बच गया। इस गड्ढे में एक साइकिल सवार स्कूली छात्र गिर गया। जिसका 41 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना थाना रोरावर क्षेत्र की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खैर रोड पर सड़क किनारे नाले के ऊपर पुलिया निर्माण के बाद नगर निगम ने गड्ढे को ढकने की कोई व्यवस्था नहीं की। इस खुले गड्ढे के पास से गुजर रहा एक स्कूली छात्र अपनी साइकिल रोकने का प्रयास कर रहा था, तभी वह असंतुलित होकर गहरे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच पाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क के किनारे गहरा गड्ढा खुला छोड़ा गया है, जिसके आसपास कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं थी। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस लापरवाही पर गुस्सा जाहिर किया है और इसे तत्काल ढकने की मांग की है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नाला ढका जाएगा। इसके लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed