{"_id":"68d923edbb68a35f7005066c","slug":"sas-and-bahu-beaten-report-filed-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेत में सास-बहू से गाली-गलौज, पीटा, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेत में सास-बहू से गाली-गलौज, पीटा, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 28 Sep 2025 05:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:33 PM IST
सार
अलीगढ़ के अतरौली अंतर्गत गांव बसईं में सास-बहू को गांव के ही लोगों ने पीट दिया। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सास और बहू खेत में काम कर रही थीं। गांव के चार लोग वहां पहुंचे और उन्होंने दोनों को गाली दी और पीट दिया। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अतरौली के गांव बसईं निवासी पूनम ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि शनिवार की शाम करीब छह बजे वह अपनी चचेरी सास मिथलेश देवी के साथ अपने खेत में चारा काट रही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि इस बीच गांव के रिषीपाल, नौबत सिंह, राशि उर्फ मुरली व दिलीप खेत पर आ गए। रंजिशन उन्हें गाली-गलौज व पीटने लगे। आसपास के लोगों के आने पर मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन