फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sarika sharma appointed as captain of up roller hockey team national championship to be held in mohali from december 11

अलीगढ़: सारिका शर्मा को सौंपी गई यूपी रोलर हॉकी टीम की कमान, 11 दिसंबर से मोहाली में खेली जाएगी नेशनल चैंपपियनशिप

Tue, 23 Nov 2021 04:47 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Nov 2021 04:47 PM IST
सार

फेडेरेशन के महासचिव डीएस राठौर की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि टीम की कप्तान सारिका शर्मा के अलावा अलीगढ़ से दानिया खान, जरगुल आजम, सानिया राव टीम में शामिल हैं। 

विज्ञापन
sarika sharma appointed as captain of up roller hockey team national championship to be held in mohali from december 11
कप्तान सारिका शर्मा सहित उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल अलीगढ़ की अन्य खिलाड़ी - फोटो : amar ujala

विस्तार

रोलर स्केटिंग फेडेरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 11 से 22 दिसंबर 2021 तक मोहाली में होने वाली 59वीं नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली उत्तर प्रदेश रोलर हॉकी (जूनियर गर्ल्स) की टीम का कप्तान अलीगढ़ की सारिका शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा तीन अन्य खिलाड़ी भी अलीगढ़ की हैं। दो खिलाड़ी मेरठ की, एक हाथरस की और एक खिलाड़ी बिजनौर की है। 

विज्ञापन


फेडेरेशन के महासचिव डीएस राठौर की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि टीम की कप्तान सारिका शर्मा के अलावा अलीगढ़ से दानिया खान, जरगुल आजम, सानिया राव टीम में शामिल हैं। यह चारों खिलाड़ी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की छात्राएं हैं। अन्य खिलाड़ियों में मेरठ से यश्वी गुप्ता और याशिका तोमर शामिल हैं। हाथरस से अंशिका श्रोती और बिजनौर से शालिनी रावत शामिल हैं। प्रतियोगिता के मैच यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब धीपुर मोहाली पर खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


गत वर्ष 2020 में चंड़ीगढ़ में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सारिका शर्मा उप कप्तान रही थीं। पिछले वर्ष यूपी की टीम प्रतियोगिता में कोई स्थान नहीं बना सकी थी। लेकिन इस वर्ष अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्केटिंग रिंक पर खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रही हैं। सारिका शर्मा ने बताया कि इस वर्ष उनका फोकस विपक्षी टीम पर अधिक से अधिक गोल दागने का है और खेल के दौरान आक्रामक रुख बनाए रखने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed