फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sarafa trader beaten up, chain worth Rs 6 lakh looted

Aligarh: डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा तो सर्राफा व्यवसायी को पीटा, छह लाख की चेन लूटी, चार हिरासत में

Thu, 19 Feb 2026 09:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 09:16 PM IST
सार

रात्रि करीब 12:00 बजे बरात चढ़त में बाहर दो डीजे तेज आवाज में बज रहे थे, जिसकी आवाज से मैरिज होम के नजदीक रहने वाले जुगनू ज्वेलर्स के स्वामी अमित कुमार को परेशानी हो रही थी। उन्होंने घर से बाहर आकर युवकों से डीजे की आवाज कम करने को कहा। इस पर दर्जनभर बरातियों ने उन पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Sarafa trader beaten up, chain worth Rs 6 lakh looted
दूल्हे से पूछताछ करते हुए सीओ छर्रा एवं कोतवाली निरीक्षक - फोटो : संवाद

विस्तार

बरात चढ़त के दौरान 18 फरवरी देर रात डीजे की तेज आवाज कम करने के लिए कहने पर बरात में आए एक दर्जन युवकों ने सर्राफा व्यवसायी और उनके परिजनों पर हमला बोल दिया। व्यवसायी की साढ़े चार तोले की चेन (जंजीर) लूट ले गए। घटना की जानकारी पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


कस्बा छर्रा के अलीगढ़-दादों रोड स्थित मैरिज होम पर 18 फरवरी रात शादी समारोह का आयोजन हो रहा था। रात्रि करीब 12:00 बजे बरात चढ़त में बाहर दो डीजे तेज आवाज में बज रहे थे, जिसकी आवाज से मैरिज होम के नजदीक रहने वाले जुगनू ज्वेलर्स के स्वामी अमित कुमार को परेशानी हो रही थी। अमित ने बताया कि उन्होंने घर से बाहर आकर युवकों से डीजे की आवाज कम करने को कहा। इस पर दर्जनभर बरातियों ने उन पर हमला बोल दिया और बेल्टों, लाठी-डंडों से पीट दिया। सर्राफा व्यवसायी का आरोप है कि हमलावर बरातियों ने गले में पड़ी चेन लूट ली, जिसकी कीमत छह लाख रुपये है। 
विज्ञापन


व्यवसायी को पीटने की जानकारी मिलने पर मौके पर आए उनके भाई नवीन, भाभी अनुपम, पुत्र पराग व पुत्रवधू मनीति के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित व्यवसायी अमित कुमार ने बताया कि वह स्लीप ऐपनिया के मरीज हैं, जिसके कारण उन्हें तेज आवाज से परेशानी होती है। आरोपी युवक शराब का भी सेवन कर रहे थे, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी संजीव तोमर के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ शादी समारोह से चार लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से हुई नोकझोंक
छर्रा। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस काफी देर बाद पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचे एक उपनिरीक्षक से चेयरमैन प्रतिनिधि लालू महाजन की नोकझोंक भी हो गई। लोगों का आरोप था कि एक पुलिसकर्मी नशे में था, जिसे थाने भिजवा दिया गया। घटना की जानकारी पर दादों, गंगीरी, बरला और पालीमुकीमपुर की पुलिस के आने के दो घंटे बाद सीओ आए, जबकि उनका आवास 10-12 किलोमीटर की दूरी पर है। 

बरला से आई थी बरात
बताया गया है कि उक्त मैरिज होम में शादी में लड़की पक्ष दादों से और बरात बरला से आई थी। 

देर रात तक बज रहे डीजे
शासन ने बोर्ड परीक्षा के चलते शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों में देर रात्रि तक तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। कस्बे के लोगों का आरोप है कि इसके बावजूद रात एक से दो बजे तक डीजे बजता है, जिससे परीक्षार्थियों को भी परेशानी होती है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed