{"_id":"67ad0387284d29ab17056885","slug":"sankara-ghat-resonated-with-the-slogan-of-har-har-gange-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100990-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हर हर गंगे के जयघोष से गुंजायमान रहा सांकरा घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हर हर गंगे के जयघोष से गुंजायमान रहा सांकरा घाट
Thu, 13 Feb 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
सांकरा गंगा घाट पर माघ पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। स्रोत : संवाद
- फोटो : Samvad
माघ पूर्णिमा पर सांकरा का गंगा घाट बुधवार को तड़के पहर से हर हर गंगे के जयघोष से गुंजायमान रहा। भोर पहर से ही श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने लगे थे। गंगा स्नान के साथ ही घाट के किनारे बने मंदिरों में पूजा और दान-पुण्य कर श्रद्धालु स्वयं को धन्य कर रहे थे।
सूर्य की पौ फटने के साथ ही सांकरा के गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। क्या बड़े, बच्चे और बूढ़े सभी गंगा नदी में डुबकी लगाने के साथ सूर्य देव को गंगा जल का अर्घ्य देकर शरीर को ऊर्जावान और निरोगी काया की कामना कर रहे थे। महिलाओं और बच्चियों में माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का उल्लास कुछ ज्यादा ही नजर आ रहा था।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बुधवार को सुबह से दोपहर तक सांकरा निचली और अपर गंग कैनाल की सड़कों पर जाम की स्थिति रही। कारण इन दोनों पर बने पुल संकरे हैं, जिसकी वजह से गंगा स्नान पर्व पर जाम लगता है। इसके लिए पुलिस ने निचली गंग नहर के पास ही वाहनों की पार्किंग कराई। यहां से घाट तक लोगों को पैदल ही जाना पड़ा।