फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sankara Ganga bridge

सांकरा गंगा पुल पर सपा-भाजपा आमने सामने

Tue, 23 Mar 2021 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sankara Ganga bridge
अतरौली तहसील के सांकरा क्षेत्र से बदायूं के मिठनपुर तक बने गंगा पुल को लेकर सपा व भाजपा आमने-सामने आ गई है। अतरौली से भाजपा विधायक और प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने हाल ही में योगी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को गिनाने में इस पुल के निर्माण को भी शामिल कर दिया था। इस पर सपा से अतरौली के पूर्व विधायक वीरेश यादव ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही जनता में इस बात को प्रचारित करने के लिए 25 मार्च को साइकिल यात्रा निकालने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

ये यात्रा दादों स्थित पूर्व विधायक के फार्म हाउस से सांकरा पुल तक जाएगी। इसके बाद सपाई एक घंटे का मौन व्रत धारण करेंगे। सपाइयों ने भाजपा के इस कदम को ‘राम राम जपना.. पराया माल अपना’ का नारा दिया है। पूर्व विधायक ने पुल बनाने को लेकर पूर्व की सपा सरकार में दिए गए मांग पत्र, पुल बनवाने की मंजूरी सहित बजट की पहली किस्त मंजूर होने तक शासनादेश भी दिखाए हैं। उस वक्त 32 करोड़ से इसके निर्माण की शुरुआत हुई थी। सपा के पूर्व मंत्री (पीडब्ल्यूडी एवं राज्यसेतु निगम) ने इसका शिलान्यास किया था। इस संबंध में राज्यमंत्री संदीप सिंह के पीआरओ ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य योगी सरकार के कार्यकाल में पूरा हो रहा है। इसलिए उपलब्धि भी योगी सरकार की है। वरना पूर्व की कई योजनाएं अधूरी हैं। इधर, इस मामले में सपा जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी ने आयोजित साइकिल रैली में लोगों से अधिक से अधिक शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed