फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sandeep from Atrauli, ticket to Jaiveer from Barauli, waiting for city candidate

भाजपा के उम्मीदवारः अतरौली से संदीप, बरौली से जयवीर को टिकट, शहर के प्रत्याशी का इंतजार

Sun, 16 Jan 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sandeep from Atrauli, ticket to Jaiveer from Barauli, waiting for city candidate
छर्रा से भाजपा प्रत्याशी रवेंद्र पाल सिंह - फोटो : CITY OFFICE
वित, चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह को पुन: अतरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। संदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के पौत्र एवं एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के पुत्र हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह बरौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने शनिवार को जिले की सात में से छह विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। शहर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि अतरौली विधानसभा क्षेत्र से संदीप सिंह, बरौली विधान सभा क्षेत्र से एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह, कोल विधान सभा क्षेत्र से अनिल पाराशर, छर्रा विधानसभा क्षेत्र से रविंद्रपाल सिंह, इगलास विधानसभा क्षेत्र से राजकुमार सहयोगी और खैर विधानसभा क्षेत्र से अनूप प्रधान वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया गया है। शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी की अभी घोषणा नहीं हुई है। राज्यमंत्री संदीप सिंह, अनिल पाराशर, रविंद्रपाल सिंह और अनूप प्रधान 2017 में भी भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। इगलास विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार सहयोगी उपचुनाव में निर्वाचित हुए थे। सभी विधायकों को दूसरी बार मौका दिया गया है। बरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह अभी अस्वस्थ हैं। वह अपने पौत्र अजय सिंह के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने अजय सिंह के बदले पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है।

खैर से भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान।

खैर से भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान।- फोटो : CITY OFFICE

कोल से भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर।

कोल से भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर।- फोटो : CITY OFFICE

इगलास से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी।

इगलास से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी।- फोटो : CITY OFFICE

अतरौली से भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह।

अतरौली से भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed