{"_id":"5ec03d968ebc3e90294c3c56","slug":"sampling-war-from-corona-at-sasni-gate-accross-200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासनी गेट में कोरोना से सैंपलिंग वार..आंकड़ा 200 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासनी गेट में कोरोना से सैंपलिंग वार..आंकड़ा 200 के पार
Sun, 17 May 2020 12:53 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 17 May 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
इटावा में एक महिला में कोरोना की पुष्टि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सासनी गेट इलाके के नामचीन रीयल स्टेट सराफा कारोबारी की कोरोना संक्रमण से मौत व परिवार के आधा दर्जन लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इलाके में और उनके संपर्कों में कोरोना से लड़ने को सैंपलिंग वार छेड़ रखा है। शनिवार को सैंपल लेने का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया। इनमें अकेले सराफा कारोबारी के परिवार, रिश्तेदार व संपर्क के 47 सैंपल लिए गए हैं। एडीए कालोनी में तो काम लगभग पूरा हो गया है। शहर के अन्य हिस्सों में सराफा कारोबारी के संपर्कों में और जयगंज, मानिक चौक और गंभीरपुरा इलाके के सक्रिय मरीजों के संपर्कों में सैंपलिंग का काम जारी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि उस्मानपाड़ा में मीट कारोबारी की मौत के बाद रैंडम सैंपलिंग की स्कीम को अपनाया गया था। इससे मीट कारोबारी के आसपड़ोस में रहने वाले कई दो दर्जन के करीब लोगों को कोरोना संक्रमण निकला था। इससे वहां कोरोना से जंग लड़ने में सफलता हासिल हुई। इसके बाद अब सराफ की मौत के बाद भी इसी प्रक्रिया को एडीए कालोनी और पानी कारोबारी के इलाके मामू भांजा, हार्डवेयर सप्लायर के इलाके गंभीरपुरा, दिल्ली में मृत महिला के इलाके जयगंज और मानिक चौक में भी अपनाया जा रहा है। जैसे ही इन सैंपलिंग के परिणाम सामने आएंगे, उनके आधार पर मरीजों का उपचार, होम क्वारंटीन सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनुपम भाष्कर एवं जिला मलेरिया अधिकारी ने अवगत कराया कि सराफा कारोबारी के संपर्क के कुल 110, सम्पर्कियों में से 47 व्यक्तियों की सैंपलिंग, गंभीरपुरा निवासी मृतक के 25 और जमालपुर के 8 माह के बच्चे के सभी परिवारीजनों की सैंपलिंग सहित अब तक 200 करीब लोगों की सैंपलिंग हो गई है। शेष की सैम्पलिंग कराई जा रही है। इनमें से कुछ की रिपोर्ट देर रात तक आएगी।
विज्ञापन
सासनीगेट इलाके में मिले 4 संदिग्ध
सासनीगेट गेट इलाके के कोरोना से मृत सराफा कारोबारी के संपर्क में आये लोगों के साथ इलाके के 50 साल से अधिक उम्र के लोगों की भी सैंपलिंग हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को थाना सासनी गेट क्षेत्र में कई टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे किया। इस दौरान कोविड-19 के लक्षण के 04 व्यक्ति पाये गये हैं। डीएम ने निर्देश दिये कि क्षेत्र में कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्तियों को क्वारन्टीन कराते हुए होम्योपेथिक की दवा भी वितरित कराई जा रही है।
वायरल सूची में गायब हैं कुछ नंबर, उठी आपत्ति
सराफा कारोबारी के संपर्कों को लेकर जो सूची बनाई गई है, बेशक उसे जिला प्रशासन ने अधिकृत रूप से सार्वजनिक नहीं किया। मगर यह सूची लोगों के पास व्हाट्सएप में जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। सूची में क्रमांक नंबर 31 के बाद सीधे 45 नंबर दर्ज है। इसे लेकर लोग आपत्ति उठा रहे हैं कि 32 से 44 तक के नाम कहां और क्यों गायब हैं। यह नाम किन बड़े लोगों के हैं। वैसे इस सूची के अनुसार लोगों ने खुद ही क्वारंटीन होना शुरू कर दिया है। वहीं सूची सार्वजनिक न करने पर भी आपत्ति है। लोगों का कहना है कि अगर सूची सार्वजनिक हो जाएगी तो लोग इनसे दूरी तो बनाकर रखेंगे। वहीं सूची में कुछ नाम मिस प्रिंट हैं। मसलन किसी के नाम के आगे किसी का उपनाम जुड़ा हुआ है। इस पर भी लोग आपत्ति जता रहे हैं।