फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Same issue in review, peace of the district should not be disturbed

समीक्षा में एक ही मुद्दा, अमन न बिगड़े जिले का

Tue, 14 Jun 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Same issue in review, peace of the district should not be disturbed
बैठक लेते एडीजी आगरा जोन। - फोटो : HATHRAS
जिले के दौरे पर आए एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने थाना स्तर के अधिकारियों संग समीक्षा और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान दोनों स्तर पर हुई वार्ता में एक ही बात रही कि जिले का अमन किसी भी स्तर पर नहीं बिगड़ने देना है। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा में शराब कांड की प्रगति और हाल की अनसुलझी घटनाओं के खुलासे पर जोर दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जिला बेहद संवेदनशील है। यहां का संदेश पूरे प्रदेश और देश में जाता है। इसलिए हमें हर वो प्रयास करना है, जिससे अमन कायम रहे। उन्होंने शराब कांड में जब्त 100 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पर जोर दिया। इसके अलावा, महिला अपराध के प्रति सख्ती बरतने और महिला सुरक्षा टीम, एंटी रोमियो स्क्वायड को सतर्क रखने के निर्देश दिए। एडीजी ने समीक्षा के दौरान एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की। साथ में शिकायत निस्तारण व पुलिस कर्मियों के वेलफेयर पर हुए काम पर भी तारीफ की।
विज्ञापन

जनप्रनिधियों से अमन पर हुई चर्चा
एडीजी ने जनप्रनिधियों की बैठक में उनसे शहर के अमन व उनके समन्वय पर चर्चा की। इस दौरान उनकी समस्याएं भी पूछीं। इस मौके पर सांसद सतीश गौतम, विधायक मुक्ता संजीव राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पति श्यौराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं जा पाए निरीक्षण के लिए
इस दौरान एडीजी को एक थाने व वन स्टाप सेंटर के निरीक्षण के लिए जाना था। इसके लिए जिला अस्पताल के सेंटर व सिविल लाइंस थाने का निरीक्षण तय था। मगर वे समय के अभाव में नहीं जा सके। बाद में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सिविल लाइंस थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed