फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samajwadi Party declared candidates for two out of four seats in Aligarh district but confusion persists over Kol assembly seat up election 2022

सपा में कोल सीट पर असमंजस बरकरार: लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं सलमान और अज्जू, दोनों ओर से खींचतान जारी

Sat, 15 Jan 2022 10:45 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 10:45 PM IST
सार

अलीगढ़ जिले की कोल सीट पर असमंजस बरकरार है। संकेत हैं कि अज्जू को नए सिरे से टिकट का भरोसा मिला है। उसी अनुसार अज्जू ने अपने दस्तावेज तैयार कराने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Samajwadi Party declared candidates for two out of four seats in Aligarh district but confusion persists over Kol assembly seat up election 2022
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने बेशक गठबंधन में मिली अलीगढ़ जिले की चार में से दो सीटों शहर व कोल पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मगर अभी कोल सीट पर असमंजस बरकरार है। हालांकि सूत्रों की मानें तो टिकट बदलने के पूरे आसार बने हुए हैं। यही वजह है कि दो दिन पहले घोषित प्रत्याशी सलमान शाहिद व दूसरे प्रबल दावेदार अज्जू इशहाक लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। संकेत हैं कि अज्जू को नए सिरे से टिकट का भरोसा मिला है। उसी अनुसार अज्जू ने अपने दस्तावेज तैयार कराने शुरू कर दिए हैं। मगर सलमान का अपना दावा है कि उनका टिकट घोषित हुआ है। वो फॉर्म-बी लेकर आएंगे।

विज्ञापन


यह जगजाहिर है कि कोल विधानसभा सीट पर सपा से दावेदारों की लंबी फेहरिस्त थी। जिनमें पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, पूर्व प्रत्याशी व पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, युवजनसभा प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद, ख्वाजा जिबरान, उस्मान ख्वाजा, एमएस सगीर, शान मियां आदि प्रमुख नाम थे। जिनमें सभी की अपनी अपनी सिफारिश थी। जमीरउल्लाह की पैरोकारी जहां पार्टी के कुछ दिग्गज नेताओं ने की। वहीं अज्जू खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चहेते चेहरों में शामिल हैं। सलमान शाहिद की पैरोकारी युवजन पदाधिकारियों की ओर से रही। इन तमाम पैरोकारी के बीच दो दिन पहले शहर से जफर आलम व कोल से सलमान शाहिद का नाम घोषित किया गया।
विज्ञापन


मगर शुक्रवार को सलमान का बी फॉर्म रुकने के बाद से ही यह अटकलें शुरू हो गई थीं कि कोल पर टिकट बदला जा सकता है। इसी क्रम में शुक्रवार रात अज्जू इशहाक लखनऊ पहुंच गए। जहां वे शनिवार देर रात तक मौजूद रहे। देर रात अज्जू ने बताया कि उनकी पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात हुई है। उन्हें पूरा भरोसा दिलाया गया है। वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं और पार्टी अध्यक्ष की ओर से भी भरोसा मिला है। वहीं सलमान शाहिद भी लखनऊ में मौजूद हैं, उन्होंने बताया कि अभी तक फॉर्म बी नहीं मिला है। मगर उनसे न भी नहीं हुई है। फिर भी वे पार्टी के सिपाही हैं। पार्टी जिसे कहेगी, उसे चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों ओर से खींचतान जारी

इधर, कोल क्षेत्र में पब्लिक के बीच और सोशल मीडिया पर दोनों ओर से खींचतान जारी है। एक तरफ जहां सलमान समर्थक टिकट के दावे कर रहे हैं और न मिलने की बात पर तमाम तरह का विरोध दर्ज करा रहे हैं। वहीं अज्जू समर्थकों ने टिकट मिलने का दावा करते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया है।


 

रविवार को तस्वीर साफ हो जाएगी

लखनऊ में मौजूद पार्टी के महानगर महासचिव मनोज यादव ने बताया कि हमें अभी तक शहर के प्रत्याशी जफर आलम का फॉर्म बी मिला है। पार्टी हाईकमान की ओर से अतरौली पर भी इशारा कर दिया गया है। किसे टिकट मिलना है। कोल पर अभी असमंजस है। दोनों दावेदारों की अपनी अपनी पैरोकारी है। रविवार को तस्वीर साफ हो जाएगी।


 

जमीरउल्लाह को टिकट न मिलने पर प्रदर्शन

सपा से कोल सीट पर हाजी जमीरउल्लाह को टिकट न मिलने से उनके समर्थकों में रोष है। शनिवार को ऊपरकोट जामा मस्जिद, फिरदोस नगर, जीवनगढ़, शाह जमाल ईदगाह आदि जगहों पर उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोल से हाजी जमीर उल्लाह को टिकट न देकर पार्टी ने गलत किया है। ऐसे कर्मठ व्यक्ति को टिकट न देना जनता के साथ नाइंसाफी है। इस मौके पर हाजी जमीला, इमरान खान, रियासत सिद्दिकी, इमरान घोसी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed