{"_id":"686cd8d03febbf19230c4d2b","slug":"samajwadi-chhatra-sabha-opposed-the-merger-of-schools-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विद्यालयों के विलय पर सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर जड़ा ताला, पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विद्यालयों के विलय पर सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर जड़ा ताला, पुलिस से धक्का-मुक्की
Tue, 08 Jul 2025 02:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:07 PM IST
सार
जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा तरुण राज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालयों के विलय के नाम पर गरीबों के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मैन गेट पर ताला जड़ते सपा छात्र सभा कार्यकर्ता
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ के परिषदीय विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में विलय करने के विरोध में सपाइयों ने 8 जुलाई को कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़ दिया। गेट खोलने के लिए कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हो गई। धक्का देने से गेट का एक हिस्सा टूट गया। करीब डेढ़ घंटे तक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट गेट पर सपा छात्रसभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ता गेट पर जंजीर के साथ ताला लगाकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई। इसके बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी गेट तोड़ने लगे। दूसरी तरफ गेट को पुलिस ने रोके रखा। लंबी जोर आजमाइश के बाद सपाइयों ने गेट में बंधी जंजीर तोड़ दी। धक्का-मुक्की के दौरान गेट का एक हिस्सा भी टूट गया। दोपहर एक बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
गेट तोड़न के बाद सपाइयों ने एसीएम प्रथम विनीत मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा तरुण राज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालयों के विलय के नाम पर गरीबों के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन मेवाती ने कहा कि इसका सीधा असर गरीब, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के बच्चों पर पड़ेगा। वह अपने घर से दूर विद्यालय नहीं जा पाएंगे। प्रदेश सचिव अजीम अब्बासी ने कहा कि विलय का निर्णय निंदनीय है। प्रदर्शन में प्रभात कुमार सविता हसमुद्दीन अल्वी, साजिद अली, फुरकान चौधरी, सैयद दानिश अली, गौरव पुजारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन