फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Salman, who is going to submit a memorandum against the Dharma Sansad, under house arrest

अलीगढ़ः धर्म संसद के खिलाफ ज्ञापन देने जा रहे सलमान नजरबंद

Fri, 07 Jan 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Salman, who is going to submit a memorandum against the Dharma Sansad, under house arrest
धर्म संसद के खिलाफ ज्ञापन देने जा रहे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सलमान इम्तियाज को उनके घर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को नजरबंद कर लिया है। दो घंटे के बाद पुलिस कर्मियों के साथ उन्होंने कोतवाली ऊपरकोट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा को सौंपा। सलमान ने अलीगढ़ में 22 व 23 जनवरी को धर्म संसद न होने देने की धमकी दी है।
विज्ञापन

सलमान इम्तियाज ने बताया कि सुबह 10 बजे उनके घर पर पुलिस ने उन्हें और उनके लोगों को नजरबंद कर दिया था। पुलिस कर्मियों ने कहा कि ज्ञापन उन्हें सौंप दें, वह पहुंचा देंगे। इस पर उन्होंने कहा कि ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौंपेंगे। कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट पहुंच गए। दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिसकर्मियों के साथ कोतवाली में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सलमान ने कहा कि धर्म संसद के नाम पर आतंक की संसद को नहीं होने देंगे। जल्द ही आतंक की संसद के समांतर हम लोग न्याय संसद का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन

अधर्मियों को जवाब देना जरूरी है
विश्व में आतंक कौन और किस आधार पर फैल रहा है, यह यूएनओ ने स्पष्ट कर दिया है। रही बात धर्म संसद की तो अधर्मियों को जवाब दिया जाना जरूरी है। अब चाहे वह अफगानिस्तान, पाकिस्तान के आतंकी हों या 12 फरवरी 2019 को एएमयू के हिंदू छात्रों पर गोली चलाने वाले लोग हों। धर्म के नाम अन्याय करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करने में योगी-मोदी जी सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रांत जौहरी, पूर्व छात्र नेता एएमयू व युवा भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed