फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Salekdi found with flour in raid

मिलावट का खेल: छापेमारी में आटे के साथ मिली सेलखड़ी, आटा चक्की व स्पेलर सीज, नमूने प्रयोगशाला भेजे

Mon, 04 Nov 2024 10:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 10:05 PM IST
सार

यहां पर सेलखड़ी भी पायी गई। जिस पर आटे व सेलखड़ी का एक-एक नमूना, सरसों के तेल के 03 नमूने समेत कुल 05 नमूने संग्रहित किए गए। टीम ने मौके से 45 बोरा आटे के व 39 किलोग्राम सेलखड़ी, 210 लीटर सरसों का तेल जब्त कर सीज कर दिया।

विज्ञापन
Salekdi found with flour in raid
दादों के गांव आलमपुर- फतेहपुर में खाद्य कारोबारकर्ता राशिद खां के यहां छापेमारी - फोटो : विभाग

विस्तार

खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अलीगढ़ जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 नवंबर को टीम ने तहसील अतरौली के थाना दादों क्षेत्र में छापेमार अभियान चलाया। यहां टीम को आटा चक्की पर आटे में सेलखड़ी की मिलावट होते हुए मिली। सरसों के तेल में मिलावट को लेकर आटा चक्की व स्पेलर को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह तोमर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियेश सिंह, त्रिभुवन नरायन, सुनील शमी की संयुक्त टीम ने थाना दादों क्षेत्र के गांव आलमपुर- फतेहपुर में खाद्य कारोबारकर्ता राशिद खां के यहां आटा चक्का व स्पेलर पर आटे व तेल का कारोबार पाया गया। जिसका लाइसेंस पंजीकरण खाद्य कारोबार कर्ता द्वारा प्राप्त नहीं किया गया था। 
विज्ञापन

खाद्य सेंपल
यहां पर सेलखड़ी भी पायी गई। जिस पर आटे व सेलखड़ी का एक-एक नमूना, सरसों के तेल के 03 नमूने समेत कुल 05 नमूने संग्रहित किए गए। टीम ने मौके से 45 बोरा आटे के व 39 किलोग्राम सेलखड़ी, 210 लीटर सरसों का तेल जब्त कर सीज कर दिया। इसके अलावा आटा चक्की एवं स्पेलर को भी सीज कर दिया गया । उन्होंने बताया कि सभी नमूने प्रयोगशाला में जांच को भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed