फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Safai Karamcharis strike in Aligarh from December 30

30 दिसंबर से हड़ताल: अलीगढ़ शहर की सफाई व्यवस्था होगी ठप, सुकमा डायरेक्टर की अर्थी निकाली, मेयर का पुतला फूंका

Fri, 27 Dec 2024 10:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 10:11 PM IST
सार

कर्मचारी नेताओं ने नगर निगम और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि नगर निगम सफाई कर्मियों का शोषण करने पर उतारू है। दो दिन में अगर निगम प्रशासन ने फैसला नहीं किया तो 30 दिसंबर को सभी कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
Safai Karamcharis strike in Aligarh from December 30
मेयर का पुतला फूंका - फोटो : संवाद

विस्तार

निजीकरण के विरोध में नगर सफाई मजदूर संघ ने ऐलान किया है कि मांगें नहीं मानी गईं तो 30 दिसंबर से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। सभी कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। नगर निगम कार्यालय परिसर में 27 दिसंबर को सफाई कर्मियों का धरना-प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। भड़के सफाई कर्मियों ने सुकमा कंपनी के डायरेक्टर की सांकेतिक अर्थी निकाली और मेयर का पुतला फूंका। महापौर व नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

  
नगर निगम सफाई कर्मियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। एक गुट के द्वारा समझौता करने के बाद भी विरोध करने वाला दूसरा गुट लगातार प्रदर्शन कर रहा है। 27 दिसंंबर को सफाई कर्मियों ने सेवा भवन कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने नगर निगम और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि नगर निगम सफाई कर्मियों का शोषण करने पर उतारू है। 
विज्ञापन

सुकमा एंटरप्राइज कंपनी के डायरेक्टर की अर्थी निकालते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में अगर निगम प्रशासन ने फैसला नहीं किया तो 30 दिसंबर को सभी कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। दोपहर बाद युवा सफाई कर्मियों ने नगर निगम परिसर में सुकमा कंपनी के डायरेक्टर की अर्थी निकाल कर मेयर का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व किशन चंदेल और संचालन महामंत्री बिल्लू चौहान ने किया। 

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बलवीर वाल्मीकि, राधेश्याम केला, किशन चंदेल, आनंद शास्त्री, प्रदीप भंडारी, विमल, प्रेम, राजू, आनंद शास्त्री, सुनील टुंडा, बबलू, रजत टुंडा, शिव मुंडा, भगत सिंह, लखन पहलवान, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed