फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sadness of the demise of former CM Kalyan Singh affects Raksha Bandhan festival

कल्याण सिंह: पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से रक्षाबंधन हुआ फीका, बंद रहे भाजपाइयों के प्रतिष्ठान

Sun, 22 Aug 2021 03:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 22 Aug 2021 03:31 PM IST
सार

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उनकी अंतिम यात्रा को यादगार बनाने में जुटे रहे तो भाजपा नेता भी शनिवार देर शाम से व्यस्त रहे। लखनऊ से उनकी अंतिम यात्रा की शुरुआत से लेकर अलीगढ़ में होने वाली सभी तैयारियों को बहुत तेजी से निपटाया गया। 

विज्ञापन
sadness of the demise of former CM Kalyan Singh affects Raksha Bandhan festival
तैयारियों में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही अलीगढ़ मंडल और जनपद में शोक की लहर दौड़ गई थी। रविवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर भी इसका असर दिखा। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उनकी अंतिम यात्रा को यादगार बनाने में जुटे रहे तो भाजपा नेता भी शनिवार देर शाम से व्यस्त रहे। 

विज्ञापन


लखनऊ से उनकी अंतिम यात्रा की शुरुआत से लेकर अलीगढ़ में होने वाली सभी तैयारियों को बहुत तेजी से निपटाया गया। इस खबर के मिलने के बाद शनिवार रात से ही अधिकारी व्यस्त हो गए थे। शनिवार की पूरी रात इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए हर प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


बेहतर से बेहतर इंतजाम कराए गए। सुबह से अधिकारियों ने अपने अपने तयशुदा स्थलों पर जिम्मेदारी संभाल ली थी। भाजपा के विधायक, जिला कमेटी, महानगर कमेटी, अन्य पदाधिकारीगण भी अलग-अलग तैयारियों में जुटे रहे। इसी कारण उनके घरों में रक्षाबंधन का त्योहार का कुछ फीका भी पड़ गया। भाजपाइयों में उनके निधन के बाद एक उदासी का माहौल हो गया है। दर्जनों भाजपा नेताओं के प्रतिष्ठान भी बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed