{"_id":"64fde15d6ab1770bef04b9d9","slug":"sadhvi-prachi-called-swami-prasad-rajbhar-stalin-traitors-of-hindu-religion-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: साध्वी प्राची ने स्वामी प्रसाद, राजभर, स्टालिन को कहा हिंदू धर्म के गद्दार, हैं बिन पेंदी के लोटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: साध्वी प्राची ने स्वामी प्रसाद, राजभर, स्टालिन को कहा हिंदू धर्म के गद्दार, हैं बिन पेंदी के लोटे
Sun, 10 Sep 2023 09:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 10 Sep 2023 09:01 PM IST
सार
साध्वी प्राची ने स्वामी प्रसाद मौर्य को बे पेंदी का लोटा तक कह दिया। उन्होंने 2024 में नरेंद्र मोदी के फिर से पीएम बनने की बात भी कही।
विज्ञापन
मलरिया वाला आश्रम में लोगों से बातचीत करती साध्वी प्राची
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साध्वी प्राची एक शोक सभा में शामिल होने के लिए अलीगढ़ आईं। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश राजभर व स्टालिन को आड़े हाथ लिया। साध्वी प्राची ने स्वामी प्रसाद मौर्य को बिन पेंदी का लोटा तक कह दिया। उन्होंने 2024 में नरेंद्र मोदी के फिर से पीएम बनने की बात भी कही।
विज्ञापन
हिंदू धर्म के हैं गद्दार, हो हिंदू धर्म से बर्खास्त
अलीगढ़ हिन्दूवादी नेता साध्वी प्राची ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश राजभर व स्टालिन जैसे लोग हिन्दू धर्म को लेकर बकवास कर रहे हैं। यह हिन्दू धर्म के गद्दार हैं और इन्हें हिंदू धर्म से बर्खास्त किया जाए। सासनीगेट पर आयोजित शोकसभा में शामिल होने आईं प्राची ने कहा कि कुछ लोग हिन्दू व सनातन धर्म को लगातर निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
बिन पेंदी के लोटा हैं स्वामी प्रसाद
स्वामी प्रसाद जैसे लोग पहले भाजपा की मलाई चाटते हैं और फिर बकवास करते हैं, यह बिन पेंदी के लोटे हैं। इन गद्दारों को हिन्दू धर्म से ही बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। घोषी चुनाव के परिणाम पर कहा कि कोई कुछ भी कर ले, 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी ही बनेंगे। अंत में शोकसभा में हुए विवाद पर कहा कि कुछ लोगों ने अभद्रता की थी। उन्हें समझा दिया गया। बाकी पुलिस मौत की जांच कर रही है।
विज्ञापन