फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sadhu strangled to death in Gangiri, attempt to burn dead body

Aligarh News: गंगीरी में साधु की गला घोंटकर हत्या, शव जलाने की कोशिश

Sun, 02 Jul 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 02 Jul 2023 01:28 AM IST
सार

शुक्रवार रात नत्थू सिंह मंदिर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे, तभी बदमाशों ने आवाज लगाकर जीने का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद बदमाश उनको रसोई में ले गए, जहां से गैस सिलिंडर व रुपये अपने कब्जे में ले लिए। विरोध पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हीं के पीले रंग के चादर से गला घोंट दिया। फिर मंदिर के पीछे टीनशेड के पाइप व पेड़ पर उसी चादर से फंदा लगाकर शव का बांध दिया और सिर के बालों में आग लगा दी।

विज्ञापन
Sadhu strangled to death in Gangiri, attempt to burn dead body
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव नौगवां स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर रहने वाले साधु नत्थू सिंह उर्फ रामदास (75) पुत्र सुखराम सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। लूट के इरादे से आए बदमाशों ने पहले साधु की पिटाई की, फिर उन्हीं के पीले रंग के चादर से गला घोंट दिया। इसके बाद मंदिर के पीछे टीनशेड पर उसी चादर से फंदा लगाकर शव को आग लगा दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने तंत्र-मंत्र की भी आशंका जताई है।

विज्ञापन


बताते हैं कि शुक्रवार रात नत्थू सिंह मंदिर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे, तभी बदमाशों ने आवाज लगाकर जीने का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद बदमाश उनको रसोई में ले गए, जहां से गैस सिलिंडर व रुपये अपने कब्जे में ले लिए। विरोध पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हीं के पीले रंग के चादर से गला घोंट दिया। फिर मंदिर के पीछे टीनशेड के पाइप व पेड़ पर उसी चादर से फंदा लगाकर शव का बांध दिया और सिर के बालों में आग लगा दी। इसके बाद कुछ कबाड़ इकट्ठा कर शव को फूंकने की कोशिश की।
विज्ञापन


शनिवार सुबह वहां पहुंचे ग्रामीणों ने साधु का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। भारतीय किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष रामऔतार यादव, देवेंद्र सिंह यादव व ग्राम प्रधान भोले यादव ने सीओ छर्रा शुभेंदु अधिकारी के पहुंचने पर ग्रामीणों को समझाया। जैसे ही पुलिस शव लेकर जाने लगी तो ग्रामीणों ने फिर रोक लिया। काफी देर समझाने के बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी मौका मुआयना किया और मृतक के बेटे से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है, खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मृतक के बेटे चंद्रकिशोर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया है।

दस साल पहले छोड़ दिया था घर, बन गए थे साधु
ग्रामीणों का कहना है कि दादों थाना क्षेत्र के गांव नगला धीमर के मजरा शाहजहांपुर बैजना निवासी नत्थू सिंह उर्फ रामदास की पत्नी का 15 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद उनके तीन बेटों ने कुछ जमीन बेच दी थी। इस पर करीब दस साल पहले अपना घर व गांव छोड़कर साधु बन गए थे। कुछ साल तक वह गांव नगला हिमाचल स्थित महेकेश्वर देवता महाराज मंदिर पर रहे।
नौगवां के पूर्व प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर में नत्थू सिंह पिछले पांच साल से रह रहे थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पूर्व प्रधान ने आशंका जताई है कि कहीं पहचान उजागर न हो, शायद इसलिए बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि साधु बनने के बाद वह कभी अपने गांव नहीं लौटे। बताते हैं कि परिवार वाले कई बार उनको मनाने भी आए मगर वह हर बार मना कर देते थे। कभी घरवालों से न कुछ लेते थे और न कुछ देते थे।


तंत्र-मंत्र की आशंका, पुलिस कर रही कई बिंदुओं पर जांच 
हत्याकांड को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, जिसमें तंत्र-मंत्र का भी एक बिंदु शामिल है। दरअसल, पहले साधु की हत्या की गई, फिर शव को जलाया गया। दूसरा बिंदु यह है कि इस वारदात को किसी परिचित ने अंजाम दिया है। साधु दो मंजिला मंदिर की ऊपरी मंजिल में रहते थे। नीचे जीने का दरवाजा बंदकर ऊपर सोने जाते थे। हत्यारों ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया होगा। फिर लूटपाट की होगी। पहचान उजागर न हो, इसलिए साधु की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके अलावा, साधु का एक भाई दिल्ली में रहता है। बताते हैं कि जमीन के पैसों को लेकर भी कुछ विवाद चल रहा है। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed