फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rumors of Nandi Baba drinking milk, crowd gathered

अलीगढ़ : नंदी बाबा के दूध पीने की उड़ी अफवाह, उमड़ी भीड़

Mon, 07 Mar 2022 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rumors of Nandi Baba drinking milk, crowd gathered
खरई गांव में नंदी की मूर्ति को दूध पिलातीं बुजुर्ग। - फोटो : HARDUAGANJ
जनपद के विभिन्न मंदिरों में रविवार को नंदी बाबा व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं द्वारा दूध पीने को लेकर अफवाह फैल गई। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ इन मंदिरों पर उमड़ने लगी। सच का पता लगाए बिना श्रद्धालु इसे चमत्कार मान रहे थे। हालांकि, कुछ लोगों का दावा था कि उन्होंने खुद दूध पिलाया है। देर शाम तक यह मामला चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

सासनीगेट के वैष्णोपुरम कॉलोनी स्थित वैष्णो माता के मंदिर में रविवार शाम को नंदी बाबा के दूध पीने की अफवाह उड़ी। देखते ही देखते यहां भीड़ इकट्ठा हो गई और चमत्कार का गवाह बनने का दावा करने लगी। रेलवे में हेल्पर निशांत उपाध्याय, सीमा गुप्ता, चांदनी माहेश्वरी, अंजना सक्सेना, रूपलता उपाध्याय, प्रीति जैन, दीया वार्ष्णेय, रूपलता सक्सेना, अनिल कुमार, पिंकी शर्मा, डिंपल वार्ष्णेय, शेफाली वार्ष्णेय, शोभा सक्सेना, चुटकी सिंह, कान्हा सिंह, रीता सिंह आदि ने भीड़ में दूध पिलाने का दावा किया। जट्टारी के जरतौली स्थित मंदिर और गभाना के शिव मंदिर में भी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed