फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruckus in Sarai Sultani for parking the car

अलीगढ़ : कार खड़ी करने पर सराय सुल्तानी में मारपीट, हंगामा

Thu, 03 Mar 2022 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in Sarai Sultani for parking the car
रितिक । सराय सुल्तानी मारपीट में घायल - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सासनी गेट सराय सुल्तानी में मदारगेट चौकी के पास बुधवार दोपहर को दुकान के सामने कार खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ तक कर दी गई। आरोप लूटपाट का भी है। वहीं कार सवार पक्ष ने मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोपालपुरी के चेतन गुप्ता की सराय सुल्तानी में मदार गेट के पास डिस्पोजल उत्पाद की दुकान है। बुधवार दोपहर वह अपने भाई शैलेष के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी सराय हकीम निवासी रितिक कार से परिवार को दवा दिलाने पास में ही एक क्लीनिक पर पहुंचे। उस परिवार ने कार चेतन गुप्ता की दुकान के सामने खड़ी कर दी। आरोप है कि चेतन ने वहां से कार हटाने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में वहां हंगामी स्थिति बन गई। चेतन पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने फोन करके अपने साथी भी बुला लिए। चेतन का आरोप है कि दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट तक कर ली। वहीं रितिक पक्ष ने तहरीर देकर मारपीट करने व हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दोनों ओर से शैलेष, चेतन, रितिक सहित चार लोग जख्मी हुए हैं। दोनों ओर से तहरीर दी गई हैं। इंस्पेक्टर सासनी गेट पंकज मिश्रा के अनुसार मामले में फायरिंग की बात निराधार है। तहरीरों के आधार पर जांच की जा रही है।

शैलेन्द्र गुप्ता। सराय सुल्तानी मारपीट में घायल

शैलेन्द्र गुप्ता। सराय सुल्तानी मारपीट में घायल- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed